25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
09-Feb-2025 04:26 PM
By First Bihar
bihar news: बिहार के शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव (ACS) डॉ. एस. सिद्धार्थ अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। इस बार कुल्हड़ में चाय पीते एक दुकान में वो नजर आए हैं। तस्वीरें पटना से सटे नौबतपुर का है जहां ग्रामीण इलाके में एक दुकान पर पहुंचे जहां तिलकुट खाए और कुल्हड़ वाली चाय पी।
इस दौरान उन्होंने चाय दुकानदार से बैठकर बातचीत भी की। शिक्षा व्यवस्था पर भी चर्चा हुई और इसमें और सुधार किये जाने पर भी बातचीत हुई। तभी किसी ने फोटो अपने मोबाइल में कैद कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया अब वो वीडियो और फोटोग्राफ्स वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद लोग उनकी सादगी और सरलता की तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि अधिकारी जब जमीनी हकीकत से जुड़े रहते हैं, तभी नीतियों का सही तरीके से क्रियान्वयन हो पाता है।
बता दें कि आईएएस अफसर डॉ. एस. सिद्धार्थ अपनी सादगी को लेकर काफी सुर्खियों में बने रहते हैं। बीते दिनों उनका एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो सड़क किनारे हजामत बनाते बाल कटवाते नजर आए थे। तब नाई को भी इस बात की भनक नहीं लगी थी कि फुथपाथ पर उनकी कुर्सी पर बैठा शख्स कौन है? वीडियो सामने आने के बाद ही नाई को भी इस बात की जानकारी हुई।
उसने पता चला कि जिस व्यक्ति की वो हजामत बना रहा था वो कोई आम व्यक्ति नहीं आईएस अधिकारी है। यह बात जानकर वो भी काफी हैरान रह गया। इससे पहले उन्हें सब्जी खरीदते, रिक्शा पर बैठकर सवारी करते और फुटपाथ पर लगे ठेले पर नाश्ता करते, गोलगब्जा खाते देखा गया था। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुई थी। नौबतपुर वाली तस्वीर वायरल हो रही है। उनके वायरल नई तस्वीर को देखकर लोग भी हैरान हैं।