पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली डाक पार्सल वैन से 2 करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी
15-Sep-2025 02:28 PM
By First Bihar
RRB NTPC 2025 : रेलवे भर्ती बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह काफी काम की खबर है। पिछले दिनों रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से आयोजित की गई आरआरबी एनटीपीसी स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा को लेकर अब एक ताजा अपडेट सामने आया है। इसके बाद शायद इस परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी के लिए अच्छी खबर है।
दरअसल, 2025 सीबीटी 1 में शामिल अभ्यर्थियों को आंसर-की का इंतजार है। इस एग्जाम में कुल 63 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इसके बाद अब प्रोविजनल आंसर-की RRB की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जारी की जाएगी। इसको लेकर परीक्षा का आयोजन देश भर में अगस्त और सितंबर में किया गया था।
इसके बाद अब इसको लेकर रेलवे बोर्ड के सूत्रों से जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक सितंबर माह के अंतिम सप्ताह में प्रोविजनल आंसर-की जारी कर सकता है। इस पर आपत्ति दर्ज कराने का समय भी अभ्यर्थियों को दिया जाएगा। फिलहाल भर्ती बोर्ड ने इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक डेट नहीं साझा की है। प्रोविजनल आंसर-की पर प्राप्त आपत्ति के निपटारे के बाद फाइनल आंसर-की और नतीजे जारी किए जाएंगे।
जानकारी हो कि, आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट लेवल के कुल 3445 पदों पर भर्तियों के लिए सीबीटी 1 परीक्षा का आयोजन 7, 8, 11, 12, 13, 14, 18, 19, 20, 21, 22, 28, 29 अगस्त 2025 और 1, 2, 3, 4, 8 और 9 सितंबर को किया गया था। परीक्षा देश भर के विभिन्न राज्यों में निर्धारित किए गए केंद्रों पर हुई थी।
आपको बताते चलें कि, इस भर्ती के तहत कुल पदों में वाणिज्यिक सह टिकट क्लर्क के 2022, लेखा लिपिक सह टाइपिस्ट के 361 पद, कनिष्ठ लिपिक सह टाइपिस्ट के 990 और ट्रेन क्लर्क के 72 पद शामिल हैं। सीबीटी 1 में सफल कैंडिडेट सीबीटी 2 परीक्षा में शामिल होंगे। इन पदों पर चयनित कैंडिडेट्स को 25,500 रुपए से 35,400 रुपए के बीच प्रारंभिक वेतन मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...