25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
04-Feb-2025 10:25 AM
By First Bihar
Road Accident in Patna: पटना के बाढ़ में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। हादसे में उनका बच्चा बुरी तरह से घायल हो गया। दोनों पति-पत्नी बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। घटना बख्तियारपुर के के बाजितपुर गांव के पास की है।
फिलहाल मृतक दंपति की पहचान नहीं हो सकी है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उनकी शिनाख्त की कोशिश में जुटी है। इस हादसे में दूसरी बाइक पर सवार दो युवक भी घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के ले अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दोनों युवकों की पहचान फुलेलपुर निवासी 19 वर्षीय नवीन कुमार और 20 साल के रंजी कुमार के रूप में हुई है। दोनों के खरीर पर चाकू के निशान मिले हैं। पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए बख्तियारपुर सीएचसी में भर्ती कराया है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उनके शरीर पर चाकू के निशान कैसे पड़े।
बख्तियारपुर थानाध्यक्ष जेवानंद शर्मा ने बताया कि हादसे में मौत के शिकार हुए पति-पत्नी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दोनों घायल युवकों के शरीर पर चाकू के निशान का पता लगाया जा रहा है। पूरे मामले की छानबीन गहनता से की जा रही है।