PATNA: NEET पेपर लीक मामले को लेकर राजद युवा मोर्चा ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने राजद कार्यालय के बाहर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंककर विरोध जताया।


प्रदर्शन को देखते हुए राजद कार्यालय के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। प्रशासन की ओर से प्रदर्शनकारियों को केवल राजद कार्यालय के बाहर ही प्रदर्शन करने की अनुमति दी गई थी।


राजद युवा मोर्चा के कार्यकर्ता इनकम टैक्स गोलंबर की ओर बढ़ने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने कार्यालय परिसर के बाहर ही सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन जारी रखा।


दरअसल, राजद युवा मोर्चा की योजना इनकम टैक्स गोलंबर पर प्रदर्शन करने की थी, लेकिन प्रशासन से अनुमति नहीं मिलने के कारण प्रदर्शन का आयोजन राजद कार्यालय के बाहर ही किया गया।