Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश
14-Oct-2025 10:53 PM
By First Bihar
PATNA: महागठबंधन में अभी तक सीटों का बंटवारा नहीं हो पाया है, लेकिन उम्मीदवारों को RJD टिकट बांटने में लगी है। सोमवार को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कई उम्मीदवारों को टिकट दिया। उम्मीदवारों को पीला लिफाफा सौंपा। आज मंगलवार को भी राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने आरजेडी प्रत्याशियों को सिंबल दिया।
उन्होंने अपने हाथों से तेजस्वी यादव को राघोपुर का टिकट दिया। वही देव कुमार चौरसिया को हाजीपुर, मुकेश रौशन को महुआ, शक्ति यादव को हिलसा, रणविजय साहू को मोरवा का टिकट दिया। वही दिवंगत पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब भी लालू से मिलने राबड़ी आवास पहुंचे। ओसामा को भी सिवान के रघुनाथपुर से टिकट दिया जाएगा। राबड़ी आवास के बाहर राजद कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ देखी जा रही है। इतनी रात में भी लोग राबड़ी आवास के बाहर टिकट के लिए इंतजार कर रहे हैं। लोगों को अभी भी लग रहा है कि कही राजद सुप्रीमो का बुलावा उन्हें ना आ जाए। इसलिए लोग राबड़ी आवास के बाहर अपने समर्थकों के साथ बैठे हुए हैं।