ब्रेकिंग न्यूज़

किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम

Republic Day 2025 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया ध्वजारोहण, आन-बान-शान से लहराया तिरंगा

Republic Day 2025 : आज भारत अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कर्तव्य पथ पर आयोजित राजकीय समारोह में भाग लेंगी. इस साल के गणतंत्र दिवस के समारोह

26-Jan-2025 10:45 AM

By First Bihar

Republic Day 2025 : देश आज 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके पर कर्तव्य पथ पर भारत अपनी ताकत का प्रदर्शन हो रहा है। इस समारोह में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति  प्रबोवो सुबियांटो मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हो रहे हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने आन-बान-शान से तिरंगा लहराया। इस प्रोग्राम का मुख्य आकर्षण 'फ्लाई-पास्ट' होगा, जिसमें भारतीय वायुसेना के विमानों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिलेगा। देश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और एडवांस मिलिट्री क्षमताओं का एक अनूठा संगम प्रस्तुत किया जाएगा, जो देश की ताकत और अखंडता को रीप्रजेंट करेगा। 


भारतीय वायुसेना ने कर्तव्य पथ पर फूलों की बारिश की। एयरफोर्स ने भारतीय तिरंगे के साथ पुष्प वर्षा की। कर्तव्य पथ पर संगीत वाद्ययंत्रों के साथ हेराल्डिंग. इसमें देशभर के 300 प्रतिभाशाली कलाकार शामिल हैं। यह सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की झांकी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराया। इसके बाद राष्ट्रगान और 21 तोपों की सलामी दी गई। 


इसके साथ ही कर्तव्य पथ पर सलामी मंच के पास पहुंचे पीएम मोदी। पीएम ने तीनों सेनाओं से अभिवादन स्वीकार किया। उनके साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रदेश के लोगों बधाई दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जब हम भारत के संविधान के लागू होने के 75 वर्ष पूरे कर रहे हैं, इस मौके पर महान क्रांतिकारियों को याद करते हुए विनम्र शृद्धांजलि देता हूं।