Bihar News: हड़ताली CO को अंतिम चेतावनी, कल शाम तक काम पर लौटें वरना..., डिप्टी CM का ऐलान - जनहित से समझौता नहीं BIHAR NEWS : दिनदहाड़े बाइक सवार युवक की हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी! पूरी खबर पढ़ें BIHAR NEWS : बेगूसराय में दिनदहाड़े Axis बैंक लूट! 6 नकाबपोश बदमाशों ने 3-4 लाख रुपये लूटे, गार्ड घायल Bihar News: क्लासमेट की पिटाई से छात्रा की मौत, परिजनों ने शिक्षक पर लगाया गंभीर आरोप BIHAR NEWS : SP के बॉडीगार्ड की दबंगई ! गैस एजेंसी संचालक को धमकी देकर बिना पैसे दिए जबरन उठाया सिलेंडर, ऑडियो और CCTV फूटेज हुआ वायरल कोर्ट में हुआ हंगामा! पत्नी, पति और प्रेमी आमने-सामने, 5 साल का मासूम फंसा बीच में – आप भी पढ़ें कौन ले गया बच्चे को? BIHAR NEWS : शराब के नशे में धुत ASI ने मचाया हंगामा, ग्रामीणों ने बनाया बंधक ! थाने की पुलिस ने खुद किया गिरफ्तार BIHAR NEWS : अब कारा कर्मियों को मिलेगा आरामदायक घर! बिहार सरकार बनाएगी 44 आधुनिक आवासीय भवन, जानिए कितने रुपए होंगे खर्च मछली कारोबार विवाद में खूनी खेल! चौकीदार के साले की पीट-पीटकर हत्या, फिर मारी गोली patna train accident : पटना-दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड पर दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आए तीन मजदूर, मौके पर मौत
14-Mar-2025 09:30 AM
By First Bihar
PATNA: पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से पूर्व सांसद रामकृपाल यादव ने आज पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होली मनाई। गांधी मैदान में होली मिलन समारोह का आयोजन रामकृपाल यादव के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान रामकृपाल यादव ने गले में ढोल लटकाकर जेसीबी पर चढ़ गये और अपने साथियों के साथ होली मनाई।
बता दें कि रामकृपाल यादव हर साल गांधी मैदान में सुबह-सुबह होली मनाते हैं। वो हर रोज गांधी मैदान में मोर्निंग वाक करने आते हैं, पिछले 20 साल से वो गांधी में मोर्निंग वाक करने आने वाले लोगों के साथ रंगों का त्योहार होली धूमधाम के साथ मनाते हैं। इस बार भी रामकृपाल यादव की होली खास रही। ढोल नगारों के साथ होली मनाई गयी। पूर्व सांसद जेसीबी पर चढ़ गये और गले में ढोल लटका लिये और उसे बजाने लगे। इस मौके पर पूर्व सांसद के साथ-साथ अन्य लोगों ने जमकर ठुमके लगाए और एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। वही बुलडोजर ( जेसीबी) पर चढ़े रामकृपाल यादव की तस्वीरें अपने-अपने मोबाइल में कैद करते लोग दिखे। होली के गीतों से पूरा इलाका होलीमय हो गया।
इस दौरान रामकृपाल यादव ने मोर्निंग वाक करने आए तमाम साथियों को अबीर लगाकर होली की शुभकामना दी। रामकृपाल यादव ने कहा कि गांधी मैदान में हर साल हम लोग होली मिलन करते हैं। आज होली मिलन हो रहा है सबको होली की बधाई और शुभकामनाएं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पीएम मोदी जी के नेतृत्व में विकसित देश बने यही कामना करते हैं। रामकृपाल यादव ने कहा कि आज हम रंगों का त्योहार होली धूमधाम के साथ मना रहे हैं और एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए की एक बार फिर सरकार बनने जा रही है। बिहार में भारी बहुमत से एनडीए जीतेगी और 205 सीटें आएगी। वही रामकृपााल यादव के साथ मोर्निंग वाक करने वाले लोगों का कहना है कि 2025 मोदी जी को होली समर्पित..30 साल से हम लोग मॉर्निंग बात करने आ रहे हैं और रामकृपाल जी के नेतृत्व में होली मिलन समारोह मना रहे हैं। होली में हिंदू-मुस्लिम सब भाई हैं। हम लोग आपसी सौहार्द से इस पर्व को मना रहे हैं। रामकृपाल यादव के नेतृत्व में कई वर्षों से हम लोग होली मना रहे हैं। हर जाति और धर्म के लोग गांधी मैदान में सुबह-सुबह आते हैं मॉर्निंग वॉक करते हैं और होली मनाते हैं। हम लोग 20-25 साल से गांधी मैदान में होली मनाते आ रहे हैं।

