Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश UPSC Result: अरवल की बेटी आकांक्षा सिंह को मिली सफलता, UPSC परीक्षा में 454वां रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान कौन थे भारत के पहले IAS अधिकारी? जिन्होंने इंग्लैंड से पास की थी परीक्षा, रवींद्रनाथ टैगोर से था गहरा नाता; सफलता की कहानी आज भी युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत
22-May-2025 10:37 PM
By First Bihar
NALANDA: लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 27 मई को बिहार दौरे पर आने वाले थे। नालंदा के राजगीर में संविधान सुरक्षा सम्मेलन में शिरकत करने वाले थे। इस दौरान पिछड़े वर्ग के छात्रों को उन्हें संबोधित करना था लेकिन अब यह कार्यक्रम 27 मई को नहीं होगा।
इसके पीछे का कारण यह है कि सभा करने के लिए राजगीर में उन्हें हॉल खाली नहीं मिला। जिसके कारण इस कार्यक्रम के डेट को आगे जून माह के लिए बढ़ा दिया गया है। अब राहुल गांधी का कार्यक्रम जून महीने में होगा। सभा के लिए अब पहले हॉल की बुकिंग होगी उसके बाद ही डेट एलाउंसमेंट किया जाएगा।
संविधान सुरक्षा सम्मेलन आयोजन समिति के सदस्य मंजीत आनंद साहू ने बताया कि मई महीने में राजगीर में कन्वेंशन हॉल खाली नहीं है। हॉल खाली नहीं रहने के कारण अब मई में राहुल गांधी का कार्यक्रम होने की उम्मीद नहीं दिख रही है। अब राहुल गांधी का जून के दूसरे सप्ताह में बिहार दौरा होने की संभावना है। हालांकि अभी उनके बिहार दौरे की तारीख तय नहीं हो पाई है। उम्मीद है कि जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी।
बता दें कि बिहार में कुछ महीने बाद विधानसभा चुनाव है। इस चुनाव से पहले चार बार राहुल गांधी बिहार आ चुके हैं। जून में उनका पांचवा दौरा होने की संभावना है। अभी हाल ही में 15 मई को राहुल गांधी पटना और दरभंगा में आए थे। दरभंगा में दलित छात्रों से संवाद किये थे, उसके बाद पटना के लोदीपुर स्थित सिटी मॉल में समाजसेवियों और कांग्रेस नेता के साथ फुले फिल्म देखी थी। इस दौरान कुछ लोगों ने हंगामा मचाया था। जिनके पास टिकट और पास रहने के बावजूद उन्हें सिनेमा हॉल में घुसने नहीं दिया गया था।