ब्रेकिंग न्यूज़

पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड

Home / bihar / patna-news / रघुनाथ सिंह हत्याकांड में अनंत सिंह पर हत्या की साजिश का आरोप, पटना...

रघुनाथ सिंह हत्याकांड में अनंत सिंह पर हत्या की साजिश का आरोप, पटना के एमपी-एमएलए कोर्ट में पेशी

मृतक के परिजनों का आरोप है कि अनंत सिंह ने जेल में रहते हुए हत्या की साजिश रची। अनंत सिंह ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर इस हत्याकांड को अंजाम दिलवाया। हालांकि अपने ऊपर लगे इन आरोपों को अनंत सिंह गलत बता रहे हैं।

18-Jun-2025 08:19 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार के मोकामा से पूर्व विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह एक बार फिर सुर्खियों में बने हुए हैं। रघुनाथ सिंह हत्याकांड को लेकर पटना की MP-MLA स्पेशल कोर्ट में उनकी पेशी हुई। पेशी के वक्त बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी भी अनंत सिंह से मिलने कोर्ट पहुंचे थे। कुछ देर तक दोनों के बीच बातचीत हुई। 


दरअसल रघुनाथ सिंह की हत्या की साजिश जेल से रचने का आरोप अनंत सिंह पर है। जिस वक्त रघुनाथ सिंह की हत्या हुई थी उस वक्त अनंत सिंह जेल में थे। मोकामा के पूर्व विधायक और राज्य के चर्चित बाहुबली नेता अनंत सिंह पर बाढ़ के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर रघुनाथ सिंह की हत्या की साजिश रचने का गंभीर आरोप मृतक के परिजनों ने लगाया है। इस मामले में अनंत सिंह को बुधवार को पटना स्थित एमपी-एमएलए विशेष कोर्ट में पेश किया गया।


मामला बाढ़ अनुमंडल के भदौर थाना क्षेत्र स्थित बकमा गांव का है, जहां 2021 में कुख्यात अपराधी रघुनाथ सिंह की अज्ञात हमलावरों ने 16 राउंड गोलियां चलाकर निर्मम हत्या कर दी थी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी और कानून-व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे थे। रघुनाथ सिंह के परिजनों ने हत्या के पीछे सीधे तौर पर अनंत सिंह पर जेल से साजिश रचने का आरोप लगाया था। मृतक के परिजनों का कहना था कि अनंत सिंह ने जेल में रहते हुए ही इस हत्या की पूरी योजना बनाई थी और अपने सहयोगियों के माध्यम से उसे अंजाम दिया था।


रघुनाथ सिंह की हत्या का आरोप लगने के मामले में अनंत सिंह की पेशी पटना के एमपी-एमएलए कोर्ट में हुई। कोर्ट ने मामले की सुनवाई शुरू कर दी है, वहीं पुलिस और जांच एजेंसियों ने भी हत्या के पीछे की साजिश और संभावित लिंक की जांच तेज कर दी है। अनंत सिंह पहले से ही कई आपराधिक मामलों में अभियुक्त रहे हैं और लंबे समय से जेल में बंद हैं।