बिहार में पुलिस खोज रही थी शराब: मिलने लगी हथियार, 4 तस्कर गिरफ्तार Bihar RTPS certificate : बिहार में जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र बनाने के नियम बदले, अब दस्तावेज की जानकारी देना अनिवार्य बिहार के इस मंदिर में सवा किलो चांदी की आभूषण चोरी: देवी-देवताओं के मुकुट, झांप और तीर-धनुष गायब क्या नीतीश कुमार बदलेंगे अपना फैसला: JDU प्रवक्ता नीरज कुमार ने कही बड़ी बात, आज शाम बैठक में क्या होगा Patna crime news : पटना में गाली-गलौज के बाद युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में रेफर; पुलिस जांच में जुटी YouTube पर 1 लाख व्यूज से कितनी होती है कमाई ? जानिए वीडियो से पैसे कमाने का पूरा गणित Bihar politics : 'हमारो अपन ऐलान है ...', नीतीश चले दिल्ली… क्या मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह देंगे इस्तीफा? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बयान Bihar Politics : बिहार में नई सियासी खिचड़ी ! सम्राट चौधरी ने की सीएम से 25 मिनट तक मुलाकात, तुरंत बाद विजय सिन्हा पहुंचे आवास; बिहार में नया सीएम कौन? बिहार के 4 लाख छात्रों को बड़ी राहत: ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर सुधार की तिथि बढ़ी, अब इस तारीख तक करवा सकते है अपडेट Char Dham Yatra 2026: आज से शुरू हुआ पंजीकरण, जानिए कब खुलेंगे चारों धाम के कपाट और कैसे करें रजिस्ट्रेशन
04-Jul-2025 06:51 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: बिहार के सीतामढ़ी जिले में स्थित पुनौराधाम के भव्य तीर्थ क्षेत्र के निर्माण के लिए बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम ने ओपन ग्लोबल टेंडर जारी कर दिया है। जानकारी के अनुसार, इस परियोजना के लिए 812 करोड़ रुपये की लागत तय की गई है।
इसके तहत अब देश-विदेश की प्रतिष्ठित निर्माण कंपनियां निविदा प्रक्रिया में भाग ले सकेंगी। पुनौराधाम के सीता मंदिर का शिलान्यास अगस्त 2025 में किया जाएगा। इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में राज्य कैबिनेट ने 882.87 करोड़ रुपये की विस्तृत परियोजना को मंजूरी दी थी।
बता दें कि नवंबर 2024 में भी 120 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई थी, जिसका उपयोग भूमि अधिग्रहण और बुनियादी ढांचे के विकास में किया गया। लगभग 50 एकड़ से अधिक जमीन का अधिग्रहण किया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्वयं मंदिर की डिज़ाइन साझा कर चुके हैं और इसे बिहार की अस्मिता और गौरव से जोड़ते हुए ऐतिहासिक कदम बताया है। मंदिर परिसर को अयोध्या के राम मंदिर मॉडल पर विकसित किया जा रहा है।
पुनौराधाम को माता सीता का जन्मस्थल माना जाता है, जिससे इसका विशेष धार्मिक महत्व है। प्रस्तावित योजना में मंदिर के साथ-साथ पर्यटकों के लिए आधुनिक सुविधाएं जैसे यात्री शेड, पार्किंग, रेस्ट हाउस और स्वच्छता केंद्र आदि भी शामिल हैं।