पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? T20 World Cup 2026 : ट्रॉफी के साथ करोड़ों की इनामी राशि भी दांव पर, भारत-न्यूजीलैंड के बीच होगा महामुकाबला; जानिए विजेता को मिलेंगे कितने पैसे? बिहार में ATM मशीन चोरी करने की कोशिश, CCTV में कैद हुए नकाबपोश चोर बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम, केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम, केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग 'बाबू मुझे तुम्हारे गालों में रंग लगाना है....', होली में गर्ल फ्रेंड को रंग लगाने पहुंचा बॉयफ्रेंड, जमकर हुई कुटाई; अब थाना पहुंचा मामला तो... BIHAR NEWS : BDO के ठिकानों पर निगरानी का छापा, सुरसंड से लेकर मोतिहारी आवास समेत कई जगह रेड Bihar Crime News: प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, दबंगों ने मां-बहन के साथ की मारपीट; सरपंच पर मर्डर का आरोप Bihar Rajya Sabha Election : पांचवीं सीट पर सियासी घमासान, उपेंद्र कुशवाहा और एडी सिंह आमने-सामने; RLM प्रमुख ने CM नीतीश कुमार से की मुलाकात
29-Mar-2025 03:16 PM
By First Bihar
PU Student Election 2025:- पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव संपन्न हो गया। मतदान सुबह 8 बजे से लेकर दोपहर 2 बचे तक किया गया। पीयू के तमाम कॉलेजों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच छात्रों ने अपने पोलिंग बुथ पर मतदान किया। सभी कॉलेजों में बने मतदान केंद्र पर शांतिपूर्ण मतदान हुआ लेकिन पटना साइंस कॉलेज कैम्पस में मतदान के दौरान दो गुट आपस में भिड़ गये।
जिसके कारण मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। जिसके बाद मतदान केंद्र पर तैनात पुलिस कर्मियों ने छात्रों को खदेड़ दिया। इसकी सूचना मिलते ही पीरबहोर थाने की पुलिस और टाउन डीएसपी दीक्षा मौके पर पहुंचकर पूरी स्थिति का जायजा लिया। जिसके बाद शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान कराया गया।
पुलिस बलों की मौजूदगी में मतदान जारी रखा गया। दोपहर दो बजे तक मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। मतदान खत्म होने के दो घंटे बाद आज ही वोटों की गिनती की जाएगी। इसकी तमाम तैयारियां पूरी कर ली गयी है । देर रात तक नतीजे भी सामने आ जाएंगे। मतगणना का काम 10 राउंड में होगा। तीन कॉलेजों को मिलाकर 10 बूथ बनाये जायेंगे।
सेंट्रल पैनल के लिए 10 राउंड की गिनती होगी। प्रत्येक राउंड खत्म होने के बाद उम्मीदवारों को मिले वोट की घोषणा की जायेगी। इन प्रत्याशियों का किस्मत बैलेट बॉक्स में कैद हो गयी है। चुनाव में खड़े उम्मीदवारों के नाम इस प्रकार हैं। किसके सिर पर जीत का ताज सजेगा यह आज रात तक क्लीयर हो जाएगा। पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ के चुनाव में जिन उम्मीदवारों ने अपना किस्मत आजमाया है उनके नाम इस प्रकार है।
अध्यक्ष पद के उम्मीदवार
लक्ष्मी कुमारी, आइडीएसओ
प्रियंका कुमारी, छात्र राजद
रितिक रोशन, डीआइएसए
मनोरंजन कुमार राजा, एनएसयूआइ
विश्वजीत कुमार, आइसा
मैथिली मृणालिनी, एबीवीपी
रवि कुमार
किशु कुमार
उपाध्यक्ष
इर्तिका शाहीन, आइसा
मो दानिश वसीम, जन सुराज
मो शमी साहिल, एआइडीएसओ
नीतीश कुमार, छात्र राजद
प्रकाश कुमार, एनएसयूआइ
शगुन सृजल, एबीवीपी
शशि रंजन
धीरज कुमार
महासचिव
मुस्कान कुमारी, एनएसयूआइ
नितीश कुमार साह, छात्र राजद
प्रिंस राज, एआइएसएफ
रितंभरा रॉय, जन सुराज
रियाजुल रहमान, एआइडीएसओ
सलोनी राज
अंकित कुमार
संयुक्त सचिव
अकरम खान, आइसा
अन्नु कुमारी, जन सुराज
किशलय, एआइएसएफ
सौरव कुमार, एआइडीएसओ
रोहन कुमार, एनएसयूआइ
नीतीश कुमार साह, छात्र राजद
रितिक राज
कोषाध्यक्ष
अभय कुमार, छात्र राजद
बृजेश कुमार, जन सुराज
मासूम रंजन, एआइडीएससो
रवि रंजन कुमार, एआइएसएफ
सौम्या श्रीवास्तव, सौम्या श्रीवास्तव
ऋृषी कुमार, आइसा
ओमजय कुमार