बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार Bihar News: पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का दाहिना हाथ 'मुखिया' गिरफ्तार, दर्जनों खेल में था शामिल, EOU ने पटना से किया अरेस्ट... पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर
11-Jun-2025 09:12 PM
By First Bihar
BHOJPURI: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर 'बिहार बदलाव यात्रा' के तहत भोजपुर के एक दिवसीय दौरे पर हैं। शाहपुर में जनसभा को संबोधित करने के बाद उन्होंने आरा के सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। केंद्रीय मंत्री व सांसद चिराग पासवान के बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने पर प्रशांत किशोर ने सलाह देते हुए कहा कि आपको सबसे पहले दिल्ली का मोह त्यागना पड़ेगा और बिहार में अधिक समय बिताना पड़ेगा। वही पीके ने एनडीओ और इंडिया गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि दोनों गठबंधन से चुनाव लड़ने वाले नेताओं को अपनी जमीन खिसकती हुई नजर आ रही है। जिसको चुनाव नहीं लड़ना है वही बयानबाजी कर रहे हैं।
भोजपुर में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जब हमने पदयात्रा शुरू की थी तो INDIA गठबंधन वाले कहते थे कि ये भाजपा की B टीम है और आज जब NDA और INDIA गठबंधन दोनों के नेताओं को अपनी जमीन खिसकती नजर आ रही है तो अब NDA वाले कह रहे हैं कि ये INDIA गठबंधन की बी टीम है और INDIA वाले कह रहे हैं कि ये NDA की बी टीम है। और इसमें भी इन दोनों गठबंधनों के वो नेता ही जन सुराज के खिलाफ बोल रहे हैं या बयान दे रहे हैं जिन्हें चुनाव नहीं लड़ना है। बल्कि इन दोनों गठबंधनों के जो विधायक हैं या जिन्हें चुनाव लड़ना है वो जन सुराज के खिलाफ कुछ नहीं बोल रहे हैं क्योंकि उन्हें अपनी जमीन खिसकती नजर आ रही है। जिन्हें चुनाव लड़ना है वो जन सुराज से पूरी तरह डरे हुए हैं।
प्रशांत किशोर ने चिराग पासवान के विधानसभा चुनाव लड़ने के ऐलान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सबसे पहली बात तो यह कि चिराग पासवान बिहार से सांसद हैं, इसका मतलब यह है कि वे बिहार की ही राजनीति करते हैं। जहां तक उनके विधानसभा चुनाव लड़ने की बात है तो मेरा मानना है कि उन्हें दिल्ली का मोह त्यागना होगा। अगर उन्हें बिहार में बड़ी भूमिका निभानी है तो सबसे पहले उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा देना चाहिए।

