25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
15-Jan-2025 01:09 PM
By First Bihar
PMCH : बिहार के लोगों के लिए यह काफी महत्वपूर्ण खबर है। दरअसल, पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्टल (PMCH) के चाणक्य हॉस्टल के कमरे हुई अगलगी मामले में अब एक नया अपडेट सामने आया है। खबर यह है कि अब इस मामले कि अब सीबीआई की जांच होगी। ऐसे में अब इसको लेकर सभी लोगों में थोड़ी भय का माहौल देखने को मिल रहा है।
दरअसल, बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल PMCH परिसर में स्थित चाणक्य हॉस्टल के कमरा नंबर एलआर 42 में पीजी पास आउट डॉ अजय अवैध रूप से कब्जा कर इंटर्नल एग्जाम में मेडिकल पीजी छात्रों को पास कराने का ठेका उठाया करता था। इस रूम के इन तमाम बातों के सबूत भी मिलें हैं। इसके बाद अब मामले को लेकर सीबीआई ने एक्शन लिया है यानी अब मामले कि जांच CBI करेगी।
इसको लेकर पटना सेंट्रल एसपी स्वीटी सहरावत ने बताया कि बरामद सभी साक्ष्यों की मदद से मामले की जांच जारी है। कई छात्रों से पूछताछ की जा रही है। आरोपी डॉ अजय फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पटना सहित कई ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। घटना वाले दिन पुलिस ने गार्ड के G-1 कमरे से लगभग ढाई लाख के जले नोट, एकेयू के OMR सीट, शराब की बोतल और दर्जनों छात्रों के एडमिट कार्ड सहित कई कागजात बरामद किए थे। जब्त सबूतों से एक बड़े फर्जीवाड़े का अंदेशा जताया जा रहा है। फिलहाल मामले की गंभीरता को देखते हुए मामले की पड़ताल में जारी है।
इधर, सोशल मीडिया पर मेडिकल छात्रों का एक लेटर वायरल हो रहा है। यह पत्र 2 जनवरी को आर्य भट्ट यूनिवर्सिटी में लिखा गया, जिसमें पीजी छात्रों का कहना है कि परिसर के बाहर परीक्षा दिलाने के लिए 2-2 लाख रुपए मांगे जा रहे हैं। नहीं देने की बात पर धमकी और परीक्षा में व्यवधान डालने की बात कही जा रही है। ऐसे में छात्रों की मांग है कि परीक्षा केंद्र में ही हो।