होली के जश्न के बीच युवक की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम ‘आर्थिक संकट से गुजर रहा बिहार’, VIP चीफ मुकेश सहनी का NDA सरकार पर बड़ा हमला ‘आर्थिक संकट से गुजर रहा बिहार’, VIP चीफ मुकेश सहनी का NDA सरकार पर बड़ा हमला बिहार में प्रेम विवाह के महज छह महीने बाद युवती की गई जान, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप मिडिल ईस्ट के देशों में CBSE से जुड़े कितने स्कूल, पढ़ाई जाती हैं कौन सी किताबें? मिडिल ईस्ट के देशों में CBSE से जुड़े कितने स्कूल, पढ़ाई जाती हैं कौन सी किताबें? बिहार में वर्दी वाले भी सुरक्षित नहीं: दारोगा के घर बड़ी चोरी, लाखों के जेवर और कैश लेकर भागे शातिर चोर बक्सर में होली मिलन समारोह: युवा चेतना के सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह हुए शामिल बिहार में सेविका-सहायिका की बंपर बहाली, इस तारिख से शुरू होगी प्रक्रिया, जानिए क्या है अपडेट होली से पहले किसने बिगाड़ दी बिहार के इस शहर की सूरत? सड़कों पर फैला दिया कचरे का अंबार
02-Nov-2025 04:57 PM
By First Bihar
PATNA: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में पटना में भव्य रोड शो करेंगे। रोड शो रविवार की शाम दिनकर गोलंबर से शुरू होकर नाला रोड-ठाकुरबाड़ी-बाकरगंज पहुंचेगा। उनके साथ केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और प्रत्याशी रहेंगे।
जिसके बाद पीएम मोदी पटना सिटी स्थित तख्त श्रीहरिमंदिर गुरुद्वारा मत्था टेकने जाएंगे। इस बात की जानकारी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने दी। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता और भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत भारत रत्न जननायक आदरणीय कर्पूरी ठाकुर जी के गांव में जाकर उनको श्रद्धांजलि अर्पित करके किया था।
आज वे राष्ट्रकवि दिनकर जी को श्रद्धांजलि अर्पित करके पटना में रोड शो करेंगे। यही है भाजपा का संस्कार। राष्ट्रकवि दिनकर को श्रद्धांजलि अर्पित करके मोदी जी रोड शो करेंगे फिर पटना सिटी के तख्त श्री हरिमंदिर गुरुद्वारा साहिब जाएंगे। उनके साथ केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और एनडीए प्रत्याशी साथ रहेंगे।