ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / patna-news / बिहार में गरीबों के लिए 7 लाख 90 हजार 648 घरों का होगा...

बिहार में गरीबों के लिए 7 लाख 90 हजार 648 घरों का होगा निर्माण, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी सौगात: सम्राट चौधरी

अब बिहार में गरीबों के सिर पर छत होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ी सौगात दी है। बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने इस बात की जानकारी दी। बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में बिहार में 7 लाख 90 हजार 648 घरों का निर्माण गरीबों के लिए कराया जाएगा।

18-Jan-2025 10:19 PM

By First Bihar

bihar news: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के गरीबों के लिए बड़ी सौगात दी है। बिहार में गरीबों के लिए 7 लाख 90 हजार 648 घरों का अब निर्माण होगा। मुख्यमंत्री की पहल से पीएमएवाई-जी के अन्तर्गत लक्ष्य में 5.46 लाख मकान की वृद्धि हुई है। इस बात की जानकारी डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने दी। 


उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष में अब बिहार में गरीबों के लिए 7,90,648 घरों का  निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रयास से केंद्र सरकार ने प्रधान मंत्री आवास योजना-ग्रामीण   (पीएमएवाई-जी) के अन्तर्गत चालू वित्तीय वर्ष में 7 लाख 90 हजार और मकान बनाने का लक्ष्य तय किया। इस के लिए उन्होने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान को  धन्यवाद दिया है। 


बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने आगे कहा कि केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान बिहार के लिए अंतिम आवास 2018 सर्वेक्षण सूची से 5,46,745 घरों के अतिरिक्त लक्ष्य को आवंटित कर दिया है। तदनुसार अब राज्य में 7,90,648 घरों का समग्र लक्ष्य आवंटित किया गया है।