ब्रेकिंग न्यूज़

निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन?

Home / bihar / patna-news / पटना के महिला कॉलेजों में लगेगा पिंक बस पास कैंप, छात्राओं को मिलेगी...

पटना के महिला कॉलेजों में लगेगा पिंक बस पास कैंप, छात्राओं को मिलेगी बड़ी राहत

BSRTC की पहल से अब पटना के महिला कॉलेजों में पिंक बस मासिक पास बनवाने की सुविधा मिलेगी। छात्राएं और कामकाजी महिलाएं कॉलेज कैंपस में ही पास बनवा सकेंगी। शुल्क 450 से 550 रुपये तक तय किया गया है।

25-Jun-2025 08:37 PM

By First Bihar

PATNA: पटना में महिलाओं के लिए संचालित आठ पिंक बसों की सुविधा को और सुलभ बनाने के लिए बिहार राज्य सड़क परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) ने बड़ा कदम उठाया है। जल्द ही राजधानी के सभी महिला कॉलेजों में पिंक बस के मासिक पास बनाने के लिए विशेष कैंप लगाया जाएगा। इसके लिए पटना वीमेंस कॉलेज, जेडी वीमेंस कॉलेज आदि को चिन्हित किया गया है।


बुधवार को निगम की ओर से पटना जू के पास एक दिवसीय कैंप लगाया गया। इस कैंप में करीब पांच दर्जन से अधिक छात्राओं, कामकजी महिलाओं और अभिभावकों ने मासिक पास की जानकारी ली। इनकम टैक्स कार्यालय में काम करने वाले मनोज कुमार ने अपनी बेटी के कोचिंग आने-जाने के लिए पास बनवाने के प्रक्रिया की जानकारी ली। महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मियों और कॉलेज-कोचिंग की छात्राओं ने भी इसमें खासी रुचि दिखाई।


मासिक पास बनवाने की प्रक्रिया

पिंक बस का मासिक पास ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से बनवाने की सुविधा है। ऑनलाइन पास बनवाने के लिए ‘चलो मोबाइल एप’ के जरिये आवेदन करना होगा। इसमें कामकाजी महिलाओं को आधार कार्ड और फोटो, जबकि छात्राओं को आधार कार्ड एवं फोटो के साथ कॉलेज आईडी कार्ड को अपलोड करना होगा। ऑनलाइन पास एक दिन में निर्गत कर दिया जाएगा। ऑफलाइन पास हाथों हाथ दे दिया जाएगा, जिसके लिए अतिरिक्त 20 रुपए का भुगतान करना होगा। कामकाजी महिलाओं को पास बनवाने पर 550 रुपये और छात्राओं को 450 रुपये का भुगतान करना होगा।