बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
18-Aug-2025 02:17 PM
By FIRST BIHAR
Patna News: राजधानी पटना में सोमवार को सैकड़ों वार्ड पार्षद सड़क पर उतर गए और मौजूदा एनडीए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वार्ड पार्षदों को आरोप है कि सरकार ने उनके सभी अधिकारों की छीनकर पंगु बना दिया है और वह लोगो की समस्या का समाधान नहीं करा पा रहे हैं। वार्ड पार्षदों ने कहा है कि सरकार ने अगर उनकी मांगों को नहीं सुना तो आने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में भारी खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
दऱअसल, बिहार के वार्ड पार्षद सोमवार को पैदल मार्च पर निकले हैं। इसमें हजारों की संख्या में पूरे बिहार के विभिन्न नगर पालिका से पार्षद, उप मुख्य पार्षद और मुख्य पार्षद पटना में एकत्रित हुए हैं। इसके बाद सभी पार्षद दरोगा राय पथ से निकल गए हैं। पार्षदों की मांग है कि मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव पहले की तरह पार्षद करें। वहीं, वेतनमान को 2500 से 10000 किया जाए।
नाराज पार्षदों ने जेडीयू दफ्तार का घेराव कर दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वार्ड पार्षदों का कहना था कि हम मांग करने पटना नहीं पहुंचे हैं बल्कि सरकार को चेतावनी देने के लिए आए हैं। सरकार अगर नहीं सचेत होती है तो पूरे बिहार में इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। हमलोग 8 हजार पार्षद है और 80 लाख वोट के मालिक हैं। पूरे बिहार में 12 फीसदी वोट कराते हैं।
उनका कहना था कि सरकार अगर हमारी बातों को नहीं सुनती है तो सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेंगे। उनका कहना था कि अगर सरकार ने हमें वित्तीय पावर नहीं दिया तो इस सरकार की विदाई करा देंगे। नीतीश कुमार पब्लिक के द्वारा अपना चुनाव करा कर देखें, पता चल जाएगा कि कितना पानी में हैं।
गुस्साए पार्षदों का कहना था कि मुख्यमंत्री को विधायक चुनेगा, प्रधानमंत्री को सांसद चुनेगा और हमलोग मेयर को चुनते थे तो हमलोगों का सुनता था लेकिन आज हमलोग नल की टोटी तक नही लगा सकते हैं। आज के डेट में हमलोग जनता के लिए कोई काम नहीं कर पा रहे हैं। जनता जवाब मांग रही है और गाली दे रही है तो हमलोग क्या जवाब दें?
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...