बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी BIHAR NEWS : हाईटेक निगरानी से खनन माफियाओं पर शिकंजा, अब हर ट्रक पर डिजिटल नजर; चलते -चलते हो जाएगा नाप -तौल नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम
08-Oct-2025 08:50 PM
By First Bihar
PATNA: पटना में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक डाटा एंट्री ऑपरेटर सह क्लर्क मनोज कुमार को 20 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मनोज कुमार सचिवालय स्थित भवन निर्माण विभाग विश्वेसरैया के पास कोषागार भवन कक्ष में कार्यरत था।
रिटायर्ड इंजीनियर योधन चौधरी ने विजिलेंस में शिकायत दर्ज कराई थी कि मनोज ने सेवानिवृत का लाभ देने के नाम पर रिश्वत की मांग की थी। इसके बाद निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने कार्रवाई करते हुए मनोज को 20हजार कैश लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।
निगरानी अन्वेशन ब्यूरो के डीजे जितेंद्र सिंह गंगवार ने आम लोगों से अपील की है कि वे भ्रष्टाचार के खिलाफ इस मुहिम में शामिल हों और ऐसी शिकायतों को लेकर निगरानी के कार्यालय पहुंचें। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में संलिप्त अधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने इस साल अब तक बिहार में 88 मामले दर्ज किए हैं, जो विगत सालों की अपेक्षा एक बड़ी कार्रवाई है। इन मामलों में 82 अभियुक्तों की गिरफ्तार और लगभग 28 लाख 18 हजार रुपये की बरामदगी की गई है।