ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: एक शॉट… फिर सीने में उठा दर्द और सब खत्म! बिहार के पोलो मैदान में किशोर की रहस्यमयी मौत Patna land registry : जमीन दलालों पर सख्त वार ! DM ने जारी किया बड़ा आदेश; रजिस्ट्री ऑफिस जाने से पहले जान लें नए नियम Bihar Politics : बिहार राज्यसभा चुनाव: AIMIM की रणनीति से बढ़ी RJD की मुश्किलें, लालू -तेजस्वी ने बुलाई अहम बैठक; पांचवीं सीट पर सस्पेंस बरक़रार Bihar News: होली से पहले युवक को कसाई समझ भीड़ ने जमकर बरसाए लात -घुसें, अब FIR दर्ज Bihar Road Construction : बिहार में 4 बड़ी नदियों पर बनेंगे 51 पुल: गंगा पर सबसे ज्यादा प्रोजेक्ट, कई छह लेन मेगा ब्रिज निर्माणाधीन Patna City Murder : पटना सिटी में घर में घुसकर महिला पीडीएस दुकानदार की हत्या, जमीन विवाद की आशंका Iran-Israel War: खाड़ी देशों में फंसे बिहार के हजारों लोग, कुवैत-कतर से दूतावास की एडवाइजरी जारी LPG Cylinder Delivery Rule: अब बिना ओटीपी नहीं मिलेगा गैस सिलेंडर, मार्च से सख़्त होगी व्यवस्था Bihar E Bus Depot : बिहार में 6 शहरों में बनेंगे अत्याधुनिक ई-बस डिपो, 62.83 करोड़ की मंजूरी; जानिए मिलेगी क्या -क्या सुविधाएं Police Encounter : जेपी गंगा पथ पर एनकाउंटर, पुलिस की गोली से वैशाली का कुख्यात अपराधी घायल; पिस्टल बरामद

PUSU में अध्यक्ष पद पर पहली बार NSUI का कब्ज़ा, एक पद पर महिलाओं ने मारी बाजी; सेंट्रल पैनल में बराबरी का टक्कर

पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में एनएसयूआई की जीत, महिलाओं ने उपाध्यक्ष व महासचिव पद जीते। 37.84% मतदान, पांच सदस्यीय पैनल में रोमांचक मुकाबला।

01-Mar-2026 07:27 AM

By First Bihar

PUSU RESULT : पटना विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनाव में इस बार सेंट्रल पैनल की तस्वीर बदली हुई नजर आई। पहली बार अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई ने जीत दर्ज की, जबकि उपाध्यक्ष और महासचिव जैसे दो अहम पदों पर महिलाओं ने परचम लहराया। पांच सदस्यीय सेंट्रल पैनल में एनएसयूआई और एबीवीपी को दो-दो सीटें मिलीं, जबकि एक सीट निर्दलीय टीम ओसामा के खाते में गई।


अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के शांतनु शेखर ने 2896 वोट लेकर छात्र जदयू के प्रिंस कुमार (1400) को 1496 मतों के अंतर से पराजित किया। यह पहला मौका है जब अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई का कब्जा हुआ।


उपाध्यक्ष पद पर टीम ओसामा की शिफत फैज ने 1568 वोट हासिल कर छात्र जदयू के आयुष राज (1497) को सिर्फ 71 मतों से हराया। इससे पहले भी टीम ओसामा महासचिव पद जीत चुकी थी। महासचिव पद पर एनएसयूआई की खुशी कुमारी ने 2164 वोट लेकर निर्दलीय छात्र राजद के प्रत्युश राज (1611) को 553 मतों से पराजित किया।


संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी के अभिषेक कुमार ने 2143 वोट लेकर एनएसयूआई के मो. मोनव्वर आजम (1751) को 392 मतों से हराया। कोषाध्यक्ष पद पर भी एबीवीपी के हर्ष वर्धन ने 1599 वोट लेकर छात्र जदयू के अभिषेक (1429) को 170 मतों से पछाड़ा।


इस बार कुल 37.84% मतदान हुआ, जिसमें 7557 मतदाताओं ने हिस्सा लिया। सबसे अधिक 53% वोट पटना वीमेन कॉलेज और 50% वोट पटना लॉ कॉलेज में पड़े। चुनाव परिणाम ने स्पष्ट कर दिया कि छात्र राजनीति में एनएसयूआई और महिला उम्मीदवारों की पकड़ मजबूत होती जा रही है, जबकि एबीवीपी और टीम ओसामा ने भी अपनी जमीन बनाए रखी। यह चुनाव पिछले वर्षों के मुकाबले काफी प्रतिस्पर्धात्मक और महिलाओं की बढ़ती भागीदारी के लिए मील का पत्थर साबित हुआ।