BIHAR NEWS : शराब के नशे में धुत ASI ने मचाया हंगामा, ग्रामीणों ने बनाया बंधक ! थाने की पुलिस ने खुद किया गिरफ्तार BIHAR NEWS : अब कारा कर्मियों को मिलेगा आरामदायक घर! बिहार सरकार बनाएगी 44 आधुनिक आवासीय भवन, जानिए कितने रुपए होंगे खर्च मछली कारोबार विवाद में खूनी खेल! चौकीदार के साले की पीट-पीटकर हत्या, फिर मारी गोली patna train accident : पटना-दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड पर दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आए तीन मजदूर, मौके पर मौत बिहार में मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा नेटवर्क का भंडाफोड़, दरभंगा-पटना से 5 गिरफ्तार, 345 ग्राम हीरोइन बरामद BIHAR NEWS : जमीन बंटवारे का खूनी खेल! शराब के नशे में मां की बेरहमी से हत्या, गांव में हडकंप का माहौल बैंड-बाजों के साथ अनंत सिंह का स्वागत,जेल से बाहर आने के बाद कहा - अब जनता का काम करेंगे... Bihar Politics : शरद यादव से ललन सिंह तक; अब फिर नीतीश कुमार बने JDU के बॉस, जानिए अब तक कितनी दफा संभाल चुके हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व वंदे भारत की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से हुआ घायल, इलाज के दौरान मौत; स्टेशन पर मची अफरातफरी Bihar news : पिघली सियासी दूरी ! चिराग पासवान ने चाचा पशुपति पारस के छुए पैर,तस्वीर वायरल; क्या खत्म होगी नाराजगी?
21-Mar-2025 09:24 AM
By First Bihar
Vande Bharat Express: बिहार की राजधानी पटना से दिल्ली जा रही वंदे भारत ट्रेन में पथराव की सनसनीखेज घटना सामने आई।
जानकारी के मुताबिक यह हमला उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में जसवंतनगर और बलरई स्टेशन के बीच हुआ है। जब ट्रेन धीमी गति से गुजर रही थी, तभी असामाजिक तत्वों ने अचानक पत्थर फेंकने शुरू कर दिए।
इसी दौरान एक बड़ा पत्थर सी-1 कोच के शीशे से टकराया, जिससे खिड़की का कांच चकनाचूर हो गया। इस हमले से यात्री घबरा गए और कोच के अंदर अफरा-तफरी मच गई।
बताया जा रहा है कि, घटना की सूचना मिलते ही रेलवे कंट्रोल रूम को सतर्क कर दिया गया। ट्रेन को अलीगढ़ स्टेशन पर रोका गया, जहां रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने जांच-पड़ताल की।
इधर,प्रयागराज मंडल के PRO अमित कुमार सिंह ने बताया कि पथराव की इस घटना के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ इटावा में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।