रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान बिहार दिवस पर सूबे को संवारने वाले मुख्यमंत्री को बधाई, JDU महासचिव 'सेतु' ने CM नीतीश से की मुलाकात...दी शुभकामनाएं बिहार में कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी की संदिग्ध मौत, लॉज के कमरे में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित
21-Dec-2025 06:12 PM
By First Bihar
PATNA: पटना के सचिवालय थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी का खुलासा करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने छापेमारी कर 82.89 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की है। इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 20 दिसंबर 2025 को सचिवालय थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग ट्रेन के माध्यम से अवैध विदेशी शराब लाकर उसे मोटरसाइकिल से ले जाने की तैयारी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर छापेमारी की।
पुलिस वाहन को देखते ही संदिग्ध भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस बल की तत्परता से सभी को मौके पर ही पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से कुल आठ बैग बरामद किए गए, जिनमें 82.89 लीटर अवैध विदेशी शराब पाई गई।
इस कार्रवाई में शराब के परिवहन में प्रयुक्त तीन मोटरसाइकिल भी जब्त की गई हैं। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक का आपराधिक इतिहास रहा है। मामले को लेकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सचिवालय-01) डॉ. अनु कुमारी ने प्रेस को बताया कि अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है और इस मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी को सख्ती से लागू करने के लिए अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाते रहेंगे।