पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल बिना ऐप के चलेगा Amazon का नया स्मार्टफोन? Alexa के दम पर Apple-Samsung को देगा टक्कर, जानिए Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत सहरसा में 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, निर्दोषों को फंसाने और FIR में हेरफेर का आरोप बिहार में बड़ी वारदात: लूटपाट के दौरान चाकू मारकर युवक की हत्या, पुलिस ने 5 आरोपियों को पकड़ा
19-Dec-2025 05:55 AM
By First Bihar
PATNA: पटना जिले में अचानक बढ़े ठंड और कम हुए तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है. पटना के DM ने प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों सहित जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों के संचालन समय में बदलाव करने का आदेश जारी कर दिया है.
पटना के डीएम की ओर से जारी आदेश के में कहा गया गया है कि जिले के सभी स्कूलों में सभी कक्षाओं की शैक्षणिक गतिविधियां अब 19 दिसंबर 2025 से 25 दिसंबर 2025 तक केवल सुबह 9:00 बजे से शाम 4:30 बजे के बीच ही संचालित की जाएंग. इससे पहले या बाद में किसी भी प्रकार की कक्षा या शैक्षणिक गतिविधि कराने पर रोक रहेगी. यानि स्कूल सुबह 9 बजे से शाम के 4.30 के बीच ही चलेंगे.
जिला प्रशासन का कहना है कि ज्यादा ठंड के कारण बच्चों में सर्दी, खांसी, निमोनिया और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है. खासतौर पर सुबह और देर शाम का समय बच्चों के लिए ज्यादा जोखिम भरा होता है. इसी को देखते हुए यह निर्णय एहतियातन लिया गया है.
डीएम कार्यालय ने सभी विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और आंगनबाड़ी केंद्रों को आदेश का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं. आदेश का उल्लंघन करने वाले संस्थानों पर नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है.
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मौसम की स्थिति की समीक्षा के बाद आगे भी आवश्यकतानुसार निर्णय लिया जा सकता है.
वहीं अभिभावकों ने प्रशासन के इस कदम का स्वागत किया है और कहा है कि इससे बच्चों को ठंड से राहत मिलेगी. शिक्षा विभाग ने भी स्कूलों से अपील की है कि वे बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें और मौसम को देखते हुए आवश्यक सावधानियां बरतें.