बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण का रास्ता साफ, नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मिला साइट क्लीयरेंस; विकास को मिलेगी नई उड़ान बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण का रास्ता साफ, नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मिला साइट क्लीयरेंस; विकास को मिलेगी नई उड़ान एक्शन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार: अपने गृह क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा, निर्माणाधीन स्कूल भवन और ROB को देख दिये ये निर्देश बिहार में नशे की खेती: अफीम के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, नष्ट की गई लाखों की फसल बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार: रिश्वतखोरी के मामले में दारोगा सेवा से बर्खास्त, DIG के एक्शन से हड़कंप Bihar CM : CM नीतीश ने RCD के बड़े अधिकारी को हड़काया, अधिकारी ने हाथ जोड़कर मांगी 1 महीने की मोहलत बिहार में रक्षा विभाग की 9.36 एकड़ जमीन से हटेगा अतिक्रमण, पांच सदस्यीय कमेटी गठित BIHAR NEWS : नाले से अज्ञात युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी; पुलिस पहचान में जुटी बीआरएबीयू में सर्टिफिकेट से हिंदी हटाने पर हंगामा, प्रमोशन पर भी शुरू हुई बहस UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका
02-Mar-2025 07:57 AM
By First Bihar
TRAIN NEWS : यदि आप रेल से सफर करते हैं और जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होने की योजना बना रहे हैं तो फिर यह खबर आपके काफी काम आ सकती है। खबर यह है कि रेलवे ने जनशताब्दी एक्सप्रेस का टाइम-टेबल बदल दिया है। अब यह ट्रैन अपने बदले हुए टाइम टेबल के साथ रवाना होगी। ऐसे में यात्रियों के लिए नया टाइम-टेबल जानना काफी महत्वपूर्ण हो जाता है। तो आइए जानते हैं की नया टाइम-टेबल क्या है।
दरअसल, ट्रेन संख्या 12366 रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस के प्रस्थान समय में बदलाव किया गया है। लिंक रेक के विलंब के कारण, यह ट्रेन 01 मार्च 2025 को अपने निर्धारित प्रस्थान समय 14:25 बजे की बजाय अब 16:25 बजे रांची से प्रस्थान करेगी। यात्रियों से अनुरोध है कि वे समय में परिवर्तन के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं।
बताया जा रहा है कि, लिंक रेक के देर से पहुंचने के कारण यह निर्णय लिया गया है। रेलवे ने कहा कि समय में बदलाव सिर्फ 1 मार्च 2025 के लिए किया गया है।रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को भरोसा दिलाया है कि समस्या का समाधान जल्द किया जाएगा और ट्रेन सेवा अपने निर्धारित समय पर लौट आएगी।
मालूम हो कि, शनिवार को रांची पटना जन शताब्दी एक्सप्रेस बोकारो रेलवे स्टेशन पर काफी देर से पहुंची। जिससे यात्रियो में परेशानी देखी गई। 3.30 घंटे देर कर बोकारो रेलवे स्टेशन पर करीब 8 बजे पहुंची। जबकि अधिकांश यात्री 4.30 बजे ही बोकारो रेलवे स्टेशन पहुंच गए थे। इससे पहले पटना से बोकारो होकर रांची जाने वाली जनशताब्दी भी अपने तय समय से काफी देर कर पहुंची।
आपको बताते चलें कि, पहाड़पुर स्टेशन के समीप ट्रैन में तकनिकी दिक्कत हुई थी। जिसके बाद उक्त स्टेशन पर ही ट्रेन काफी देर तक खड़ी रही। पहाड़पुर स्टेशन पर ट्रेन 8.48 मिनट पर पहुंची, जबकि 12.7 बजे वहां से अगले स्टेशन की ओर रवाना हुई। बोकारो रेलवे स्टेशन पर अपने तय समय 11.25 के बजाए ट्रेन 15.21 बजे पहुंची। करीब 4 घंटे लेट रहने का असर रांची से पटना जनशताब्दी के समय पर पड़़ा है।