ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे, निशांत ज्वाइन करेंगे JDU; भाजपा से इनके मुख्यमंत्री बनने की चर्चा तेज; थोड़ी देर में शुरू होगी बैठक Bihar News: राज्यसभा चुनाव नामांकन के बीच विधान परिषद की सीटों को लेकर भी चर्चा तेज, जानिए क्या है यहां का समीकरण Bihar politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर “होली का मजाक”! केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले - नीतीश जी मुख्यमंत्री हैं Nitish Kumar: नीतीश चले दिल्ली! बिहार में कुर्सी पर 'कमल', राज्यसभा रिजल्ट के बाद नई सरकार का गठन Nitish Kumar : नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर: निर्दलीय विधायक से 10 बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, अब राज्यसभा की तैयारी Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन !

Bihar News: पटना में सिपाही ने ट्रांसफर से नाराज होकर किया कांड, वरीय अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

Bihar News: खबर बिहार की पटना से है जहां जिला पर्षद कार्यालय में पदस्थापित सिपाही ने अपने ट्रांसफर से नाराज होकर कार्यालय परिसर में ही आत्मदाह करने की कोशिश की।

24-Dec-2025 08:23 AM

By First Bihar

Bihar News: खबर बिहार की पटना से है जहां जिला पर्षद कार्यालय में पदस्थापित सिपाही ने अपने ट्रांसफर से नाराज होकर कार्यालय परिसर में ही आत्मदाह करने की कोशिश किया। सिपाही की पहचान अमीर आलम के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि सचिवालय थाने में दिये गये आवेदन अनुसार सिपाही अमीर आलम का बिहार पुलिस मुख्यालय के आदेश पर एक दिसम्बर को पूर्णिया जिलाबल में स्थानांतरण किया गया था।


दरअसल, इस ट्रांसफर को लेकर वह 5 हार्डिंग रोड स्थित पर्षद कार्यालय पहुंचे और एक थैला से लगभग एक लीटर पेट्रोल की बोतल निकालकर अपने ऊपर छिड़कते हुए आग लगाने की कोशिश करने लगे। वहीं, मौके पर उपस्थित लोग शाखा में प्रतिनियुक्त पुलिसकर्मी एवं अन्य ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें आत्मदाह से रोक लिया। इस दौरान सिपाही अमीर आलम ने जोर-जोर से हंगामा करते हुए वरीय अधिकारियों को आत्महत्या के मामले में फंसाने की धमकी भी दी।


यह घटना 18 कि बताई गई। घटना की सूचना सचिवालय थाना को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच अमीर को पेट्रोल की बोतल सहित हिरासत में लेकर थाना ले गई थी। इस संबंध में सचिवालय सिपाही के विरुद्ध् मामला दर्ज किया गया है। सचिवालय थानेदार ने कहा कि पर्षद कार्यालय के पदाधिकारियों आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आगे जांच प्रक्रिया जारी है।