मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
08-Dec-2025 10:53 AM
By FIRST BIHAR
Patna Police: पटना शहर में पुलिस की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन कई थानों के बाहर जब्त वाहनों के अंबार के कारण सड़क पर जाम लग रहा है। पाटलिपुत्र, बुद्धा कॉलोनी, गर्दनीबाग सहित कई थानों के बाहर अपराध में प्रयुक्त या तस्करी में पकड़े गए वाहनों को सड़क पर रखा जा रहा है, जिससे यातायात की गति पर ब्रेक लग रही है।
अपराध में प्रयुक्त वाहनों को पुलिस जब्त करती है। कई थानों के पास इन्हें रखने के लिए पर्याप्त जगह नहीं है, इसलिए वाहन थानों के बाहर सड़क के किनारे खड़े किए जाते हैं। राज्य में शराब पर रोक के बाद बड़ी संख्या में तस्करी में प्रयुक्त वाहन जब्त किए गए हैं। इन वाहनों को सुरक्षित रखने के लिए कोई निर्धारित स्थान न होने से पाटलिपुत्र, बुद्धा कॉलोनी, गर्दनीबाग, दीघा, गोपालपुर, दानापुर और हवाई अड्डा थाने के बाहर सड़क किनारे ही रखा जा रहा है।
दरअसल, कोर्ट में केस का निबटारा न होने के कारण जब्त वाहनों को सुरक्षित रखने का आदेश है। इसके कारण कई थानों के बाहर वाहनों के अंबार लग गए हैं। कुछ समय पहले गांधी मैदान थाना के बाहर भी सैकड़ों जब्त वाहन सड़क किनारे रखे गए थे, जिन्हें कोर्ट के आदेश के बाद हटाया गया था।
पटना SSP कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि पटना पुलिस ने जब्त वाहनों के लिए पांच एकड़ जमीन प्रशासन से उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। शनिवार को कमिश्नर के साथ हुई बैठक में इस विषय पर चर्चा हुई। प्रशासन की ओर से उपयुक्त जमीन की तलाश की जा रही है ताकि वाहनों को सुरक्षित रूप से रखा जा सके और सड़क पर जाम की समस्या खत्म हो।