Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश
17-Oct-2025 05:13 PM
By FIRST BIHAR
Patna News: धनतेरस और दिवाली जैसे बड़े त्योहारों को देखते हुए पटना पुलिस ने शहरभर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। त्योहारों के दौरान बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए प्रमुख बाजारों खासकर सर्राफा बाजारों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि शॉपिंग के लिए बाजारों में पहुंच रहे लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सिविल ड्रेस में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इसका उद्देश्य भीड़ में छिपे संदिग्ध तत्वों पर नजर रखना और त्वरित कार्रवाई करना है।
उन्होंने आगे कहा कि त्योहारों के दौरान चोरी, छिनतई और अन्य आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए गश्ती दलों को सक्रिय कर दिया गया है। इसके साथ ही, भीड़भाड़ वाले इलाकों में ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी। ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर भी पुलिस सतर्क है।
ट्रैफिक पुलिस को विशेष निर्देश दिए गए हैं ताकि शहर में जाम की स्थिति न बने और लोग आसानी से आवागमन कर सकें। पटना पुलिस ने नागरिकों से भी सजग रहने की अपील की है। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम या नजदीकी थाना को देने को कहा गया है, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।