दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
03-Dec-2025 10:51 PM
By First Bihar
PATNA: पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र के भुवनेश्वरी चौक स्थित एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान एक महिला मरीज की मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ भेज दिया है।
परिजनों के अनुसार, महिला श्रुति कुमारी बाइक से गिरने पर सिर में चोट लगने के बाद 28 नवंबर को नर्सिंग होम में भर्ती कराई गई थी। परिजनों का आरोप है कि भर्ती के समय डॉक्टर ने प्रतिदिन 5,000 रुपये की मांग की और जल्द ठीक होने का आश्वासन दिया। हालांकि उपचार के दौरान मरीज की हालत बिगड़ती गई और उसे वेंटिलेटर पर रखा गया।
परिजनों ने आरोप लगाया कि मंगलवार को उनसे दो लाख रुपये जमा करने और मरीज को पटना रेफर करने के लिए कहा गया, पर जब उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर बताई गई, तो अस्पताल प्रशासन ने मरीज को रेफर नहीं किया। परिवार का कहना है कि पैसों के लालच में रेफर न करने की वजह से श्रुति कुमारी की मौत हो गई। इधर, बाढ़ थाना अध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह ने बताया कि अभी तक परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। आवेदन मिलने के बाद मामले की विस्तृत जांच की जाएगी और आगे की कार्रवाई की जाएगी।