Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी राज्यपालों का बड़ा फेरबदल: नंद किशोर यादव नागालैंड के गवर्नर, सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह
26-Aug-2025 03:08 PM
By First Bihar
Dharmendra Pradhan : बिहार में इसी साल विधानसभा का चुनाव होना है। ऐसे में केंद्र की सरकार बिहार पर ख़ास नजर बनाई हुई है। इसी कड़ी में अब आज केंद्रीय शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान पटना आए हुए हैं। जहां वह एक सरकारी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसी दौरान एक अजीब वाकया देखने को मिला जब कुछ लोग अचनाक उनका विरोध करना शुरू कर दिया।
दरअसल, आइआइटी पटना का सबसे बड़ा दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। जिसमें 1,320 स्टूडेंट्स को डिग्री दी गई। इस मौके पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इसी कड़ी में यह देखने को मिला कि कांग्रेस की छात्र विंग NSUI के कुछ छात्र अचानक से केंद्रीय मंत्री का विरोध करना शुरू कर दिया और उसके बाद काला झंडा भी दिखाया। तभी भाजपा के कार्यकर्ता भी एक्टिव हो गए।
बताया जा रहा है कि, भाजपा के कार्यकर्ता और NSUI के मेम्बर के बीच हाथापाई भी हुई। इतना ही नहीं दोनों तरफ से गाली-गलौज भी शुरू हो गई है। इसके बाद कुछ लोग बीच बचाव को आए और उसके बाद जाकर यह मामला शांत हुआ। लेकिन इस बीच दोनों तरफ से जमकर लात-जूते चलें। हालांकि केंद्रीय मंत्री अपनी सुरक्षा के साथ वहां से रवाना हो गए थे।
आपको बताते चलें कि, इससे पहले बीती रात बिहार सरकार के मंत्री का भी भारी विरोध हुआ और उग्र लागों ने उनके गाड़ी के शीशे को भी फोड़ डाला इतना ही नहीं उनके सुरक्षाकर्मी को भी गंभीर चोट आई। गनीमत यह रही कि मंत्री आनन-फानन में वहां से रवाना हो गए।