Bihar Politics : BJP ने दिया नीतीश कुमार को धोखा, चाचा को निमंत्रण देने के सवाल पर बोले तेजस्वी ....बिहार की जनता चाहती है सत्ता परिवर्तन Petrol-Diesel Price Today: कच्चे तेल में अचानक उछाल, क्या आपके शहर में भी बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? जानिए Bihar Politics : शादी में जिसने किया था कार ड्राइव उससे ही पहला चुनाव हार गए थे नीतीश कुमार , जानिए क्या था नाम और कब हुआ था चुनाव नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? गिरिराज सिंह ने दिया जवाब नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? गिरिराज सिंह ने दिया जवाब Nitish Kumar : राज्यसभा जाने के बाद भी इस दिन तक CM की कुर्सी पर बने रहेंगे नीतीश कुमार, बिहार में इनके हाथ में होगी JDU की कमान! CTET 2026 उम्मीदवारों के लिए बड़ा अपडेट: आज जारी होगा आंसर-की और OMR शीट, ऐसे करें डाउनलोड Nitish Kumar : गजब संयोग: मार्च महीने में ही पहली बार CM पद की शपथ ली थी... नीतीश कुमार मार्च में ही छोड़ रहे मुख्यमंत्री की कुर्सी बिहार में सियासी उलटफेर के बीच BJP दफ्तर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, थोड़ी देर में राज्यसभा के लिए करेंगे नामांकन बिहार में सियासी उलटफेर के बीच BJP दफ्तर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, थोड़ी देर में राज्यसभा के लिए करेंगे नामांकन
01-Jan-2026 09:33 AM
By FIRST BIHAR
Patna Traffic Plan: नववर्ष और गांधी मैदान में आयोजित सरस मेले को देखते हुए पटना प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। भारी भीड़ की संभावना के कारण ट्रैफिक पुलिस ने शहर के मध्य हिस्से, विशेषकर गांधी मैदान और आसपास के इलाकों में कड़ी ट्रैफिक व्यवस्था लागू की है। गुरुवार को इन क्षेत्रों में ऑटो और ई-रिक्शा का परिचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
स्वास्थ्य विभाग ने भी किसी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी प्रमुख अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रखा है और विशेष मेडिकल टीमें तैनात की हैं। पीएमसीएच, आईजीआईएमएस, एम्स और गार्डिनर रोड अस्पताल सहित नौ स्वास्थ्य टीमें 24 घंटे सक्रिय रहेंगी। ये टीमें भीड़भाड़ वाले इलाकों और ट्रॉमा-संवेदनशील मार्गों पर तैनात रहकर त्वरित चिकित्सा सहायता प्रदान करेंगी।
गांधी मैदान और आसपास के क्षेत्रों में ऑटो और ई-रिक्शा प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। दानापुर से राजापुर पुल होते हुए आने वाले वाहनों को पुलिस लाइन तिराहे से वापस मोड़ा जाएगा। अशोक राजपथ पर गायघाट की तरफ से आने वाले वाहन करगिल चौक से ही लौटेंगे। एग्जीबिशन रोड में भट्टाचार्य चौराहे से उत्तर गांधी मैदान की दिशा में ऑटो नहीं चलेंगे।
एसपी वर्मा पथ से आने वाले ऑटो और ई-रिक्शा स्वामीनंदन तिराहे तक ही जा सकेंगे, इसके आगे बाटा मोड़ से वापस भेजा जाएगा। बुद्धमार्ग, कोतवाली टी से पुलिस लाइन तिराहा और बैंक रोड तक ऑटो व ई-रिक्शा पर प्रतिबंध रहेगा। मछुआ टोली से बारी पथ होते हुए ठाकुरबाड़ी मोड़ तक वैकल्पिक आवागमन की अनुमति दी गई है।
चिड़ियाघर गेट नंबर-01 और राजवंशीनगर हनुमान मंदिर के आसपास सड़क पर खड़ी गाड़ियों को क्रेन से हटाया जाएगा। वाहन वेटनरी कॉलेज के खाली मैदान में पार्क किए जाएंगे। पटना जंक्शन, हनुमान मंदिर और गोलंबर के आसपास सड़क किनारे पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। कुम्हरार पार्क के पास दोनों ओर की कच्ची फ्लैंक पर ही वाहन खड़े करने की व्यवस्था की गई है।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें, निर्धारित पार्किंग का ही उपयोग करें और किसी भी आपात स्थिति में घबराए बिना प्रशासन व स्वास्थ्य सेवाओं की मदद लें, ताकि नववर्ष का जश्न सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से मनाया जा सके।