विधानसभा चुनाव से पहले बंगाल में EC का बड़ा एक्शन, मुख्य सचिव से लेकर DGP तक को हटाया; ममता बनर्जी को बड़ा झटका विधानसभा चुनाव से पहले बंगाल में EC का बड़ा एक्शन, मुख्य सचिव से लेकर DGP तक को हटाया; ममता बनर्जी को बड़ा झटका झारखंड से बिहार पहुंचा हाथियों का झुंड, गेहूं की फसल को रौंदा; इलाके के लोगों में दहशत Bihar Road Accident : पटना में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दो सगे भाइयों को कुचला, ट्यूशन से लौट रहे थे दोनों बच्चे बिहार राज्यसभा चुनाव: AIMIM बनी किंगमेकर, RJD को समर्थन के बदले MLC सीट की डील की चर्चा; जानिए क्या है सच Anant Singh : मोकामा में सियासी विरासत की तैयारी: अनंत सिंह ने चुनाव न लड़ने का किया ऐलान, जानिए कौन होंगे उत्तराधिकारी बिहार में इंटरमीडिएट के छात्र की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने घर से बुलाकर ले ली जान Assembly Elections 2026: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव बीजेपी के लिए बड़ी सियासी परीक्षा, इन राज्यों में बड़ी चुनौती Assembly Elections 2026: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव बीजेपी के लिए बड़ी सियासी परीक्षा, इन राज्यों में बड़ी चुनौती BIHAR NEWS : तेजस्वी के यहां से निकलती दिखी मांझी की बहु और समधन, फोटो आया सामने; जानिए क्या है वजह
22-Jan-2026 08:55 PM
By FIRST BIHAR
Patna News: NEET छात्रा गायत्री की मौत को लेकर पटना में विरोध तेज होता जा रहा है। अब इस मामले में महिला संगठन भी सड़कों पर उतर आए हैं। कंकरबाग के चित्रगुप्तनगर स्थित मुन्नाचक शंभू गर्ल्स हॉस्टल के बाहर महिला संगठनों ने धरना-प्रदर्शन कर पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की।
प्रदर्शनकारी महिलाओं ने सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पूरे मामले में लीपापोती की जा रही है। उनका कहना है कि घटना को 13 दिन बीत जाने के बावजूद न तो हॉस्टल को सील किया गया है और न ही दोषियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई हुई है। प्रदर्शन के दौरान महिला संगठन की सदस्यों ने सवाल उठाया कि जिस हॉस्टल से मामला जुड़ा है, वहां अब भी गतिविधियां सामान्य रूप से कैसे चल रही हैं।
महिला संगठनों ने राज्य सरकार पर सुशासन के दावों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार खुद को सुशासन की सरकार बताती है, लेकिन इस मामले में प्रशासन पूरी तरह विफल साबित हुआ है। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि शंभू गर्ल्स हॉस्टल को तत्काल सील किया जाए और उसे बुलडोजर से ध्वस्त किया जाए।
इसके साथ ही महिला संगठनों ने मामले में शामिल सभी अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी कर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा, यहां तक कि फांसी देने की भी मांग की। प्रदर्शन के दौरान माहौल काफी आक्रोशपूर्ण रहा और महिलाएं लगातार पीड़िता के लिए न्याय की आवाज बुलंद करती रहीं।