बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार
08-Feb-2025 05:35 PM
By First Bihar
patna: पटना से बड़ी खबर आ रही है जहां नौबतपुर में स्कूल बस और ट्रक के बीच टक्कर हो गई है। इस हादसे में ड्राइवर सहित 4 बच्चे घायल हो गये हैं। घायलों को स्थानीय लोंगों की मदद से बस से बाहर निकाला गया और नौबतपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी बच्चों को उनके घर पहुंचाया गया है। जबकि ड्राइवर का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
घटना नकटी भवानी मंदिर के पास की है जहां द माउंट स्कूल की बस की सामने से आ रही ट्रक से टकरा गयी। टक्कर के बाद स्कूल बस पलट गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। स्कूली बच्चों के बीच चीख पुकार मच गया। बच्चों की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने किसी तरह बच्चों को बाहर निकाला। वही घायल बच्चों को पास के अस्पताल पहुंचाया। बस के ड्राइवर रामेश्वर का भी इलाज कराया गया।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि स्कूल बस की रफ्तार तेज थी जिसे ड्राइवर रॉन्ग साइड में चला रहा था तभी सामने से एक ट्रक आ रही थी जो अनियंत्रित होकर स्कूल बस से टकरा गयी। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल आगे की कार्रवाई में जुटी है।