ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ RTO online services : घर बैठे बनाएं लर्निंग लाइसेंस! RTO जाने की झंझट खत्म, मिनटों में पूरा होगा प्रोसेस बिहार में भगवान भी सुरक्षित नहीं: हनुमान मंदिर से लाखों के गहने चोरी, चांदी का गदा और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए चोर बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप

Home / bihar / patna-news / पटना में नाबालिग डांसरों के साथ गैंगरेप: ऑर्केस्ट्रा के नाम पर कोलकाता से...

पटना में नाबालिग डांसरों के साथ गैंगरेप: ऑर्केस्ट्रा के नाम पर कोलकाता से बुलाकर की गई दरिंदगी, महिला सहित 7 गिरफ्तार

ऑर्केस्ट्रा के नाम पर कोलकाता से नाबालिग डांसरों को पटना बुलाकर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया। छापेमारी कर 7 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

04-Oct-2025 09:42 PM

By First Bihar

PATNA: राजधानी पटना के बेऊर थाना क्षेत्र में नाबालिग डांसरों के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ऑर्केस्ट्रा प्रोग्राम के बहाने 3 डांसरों को कोलकाता से पटना लाया गया था। इन नाबालिग डांसरों के साथ दरिंदगी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने धड़ दबोचा है। एक महिला सहित कुल 7 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन सभी आरोपियों से पूछताछ के बाद जेल भेजा गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार दुर्गा पूजा के अवसर पर एक डांस प्रोग्राम के लिए कोलकाता से 3 डांसरों को पटना बुलाया गया था। तीनों को बेऊर की कॉपरेटिव कॉलोनी, विष्णुपुर पकड़ी स्थित एक मकान में ठहराया गया था। इसी दौरान नाबालिग डांसर के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस को जब इसकी सूचना मिली तब छापेमारी की गई। इस दौरान 6 पुरुषों और 1 महिला को गिरफ्तार किया गया।


नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) भानुप्रताप सिंह ने बताया कि कोलकाता से डांस के नाम पर लड़कियों को बुलाया गया था। पूछताछ में सामने आया है कि आयोजन के लिए कोलकाता के ही एक व्यक्ति से संपर्क किया गया था, जिसकी तलाश अभी जारी है। एफएसएल की टीम को घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य मिले हैं। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि इस मामले के अन्य आरोपियों की भी जल्द गिरफ्तारी होगी।