बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म
27-Jan-2026 05:42 PM
By FIRST BIHAR
Patna Metro: तकनीकी कारणों के चलते 28 जनवरी को पटना मेट्रो की सेवाएं पूरी तरह बंद रहेंगी। पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (PMRCL) ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी है। मेट्रो सेवा 29 जनवरी से पूर्ववत रूप से बहाल कर दी जाएगी।
पीएमआरसीएल के अपर जनसंपर्क पदाधिकारी (एपीआरओ) ने बताया कि पटना मेट्रो रेल परियोजना के तहत आवश्यक तकनीकी कार्यों के लिए 28 जनवरी को यातायात एवं पावर ब्लॉक निर्धारित किया गया है।
इसी वजह से उस दिन मेट्रो रेल सेवा आम यात्रियों के लिए उपलब्ध नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि यह तकनीकी कार्य यात्रियों की सुरक्षा, सेवा की विश्वसनीयता और बेहतर संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है और 28 जनवरी को वैकल्पिक परिवहन व्यवस्था अपनाने की अपील की है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि 29 जनवरी से मेट्रो की राजस्व सेवा सामान्य रूप से पुनः शुरू कर दी जाएगी।