ब्रेकिंग न्यूज़

सहरसा रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान 60 बोतल शराब बरामद, कोच अटेंडेंट गिरफ्तार अवैध होर्डिंग से हजारों करोड़ का नुकसान, सख्त कार्रवाई के मूड में सरकार बेटा नहीं होने पर बीवी को मौत के घाट उतारा, 3 बेटियों की मां की हत्या के बाद सरेंडर करने थाने पहुंच गया पति Success Story: घर-घर अखबार पहुंचाने से शुरू हुआ सफर, आज करोड़ों का खड़ा किया बिजनेस, जानें पूरी कहानी मोकामा में अनंत सिंह के समर्थकों पर जानलेवा हमला, सूरजभान सिंह के बहनोई खन्ना सिंह पर आरोप CBSE Board Exam 2026: CBSE बोर्ड परीक्षा में पूछे जा रहे हैं IIT-JEE जैसे कठिन सवाल! कोर्ट में दायर हुई याचिका, जाने क्या है मामला? शादी के बाद मैट्रिक की परीक्षा देने सीधे सेंटर पर पहुंच गई दुल्हन, दूल्हे राजा भी थे साथ दानापुर में स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती पर ब्रह्मर्षि परिवार का भव्य आयोजन, भैयारी भोज में जुटे समाज के लोग Bihar Road Accident: पटना-आरा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, पूजा करके लौट रहे दंपत्ति की दर्दनाक मौत BIHAR NEWS: बिहार में महिलाओं को मिलेगा रोजगार: हर वार्ड में बहाल होंगी जीविका समितियां, जानिए नया अपडेट

पटना में सरेआम वैशाली के युवक की गोली मारकर हत्या, बेटे को डॉक्टर से दिखाने जा रहा था अमन शुक्ला

पटना के पत्रकार नगर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने बाइक सवार अमन शुक्ला की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। बेटे को डॉक्टर से दिखाने के लिए जा रहे थे, तभी अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया।

bihar

05-Jan-2026 09:38 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है, इस बार बदमाशों ने राजधानी पटना के पत्रकार नगर थाना क्षेत्र के मलाही पकड़ी में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। सोमवार की शाम सबा छह बजे दो बदमाशों ने विद्यापुरी पार्क के पास एक बाइक सवार पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। दो गोली लगने के बाद बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गयी। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।


मृतक की पहचान वैशाली जिला निवासी 39 वर्षीय अमन शुक्ला के रूप में हुई है। जिसका आपराधिक पृष्ठभूमि भी रहा है। इनके ऊपर कई कांड विभिन्न थाने में दर्ज है। पटना के बेऊर थाने में उनके खिलाफ बैंक लूट का मामला दर्ज है। बैंक लूट के अभियुक्त रहे अमन शुक्ला मई 2025 में जेल से निकले थे। वह सिक्योरिटी और बाउंसर एजेंसी चला रहे थे। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। 


पटना के पत्रकार नगर थाना इलाके में बच्चे को डॉक्टर से दिखाने जा रहे थे, तभी दो बदमाशों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। घटना की सूचना मिलने के बाद दल बल के साथ मौके पर पहुंचे सिटी एसपी पूर्वी परिचय कुमार ने पूरी घटना की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।  

पटना से सूरज की रिपोर्ट