Bihar Politics : 'नीतीश कुमार का कार्यकाल हमेशा से बेदाग रहा...', बोले अमित शाह- केंद्र आने से बिहार और देश दोनों को होगा फायदा नीतीश कुमार के फैसले से पैतृक गांव कल्याण बिगहा के लोगों में भारी नाराजगी, BJP को दे दी यह बड़ी चेतावनी नीतीश कुमार के फैसले से पैतृक गांव कल्याण बिगहा के लोगों में भारी नाराजगी, BJP को दे दी यह बड़ी चेतावनी UPI पेमेंट में बड़ा बदलाव: अब UPI ID या मोबाइल नंबर डालकर नहीं कर पाएंगे भुगतान, जानें नया तरीका BIHAR NEWS : बिहार में BJP का उदय ! पढ़िए JDU के आगे 'सीनियर' बनने की पूरी टाइमलाइन; कब कैसे बदली रणनीति MPs Salary: राज्यसभा सांसदों को मिलती है कितनी सैलरी? जानिए सुविधाएं और उनके अधिकार BIHAR NEWS : बिहार के नए युग की नई तस्वीर ! CM आवास के इस फोटो में छिपा बड़ा संदेश, जानिए क्या है इसके राजनीतिक मायने नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर आया चिराग पासवान का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले LJP(R) चीफ? नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर आया चिराग पासवान का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले LJP(R) चीफ? Bihar News : 20 साल तक बिहार में चला Nitish Kumar का जादू, BJP से गठबंधन कई बार बिगड़ा और कई बार बना; पढ़िए क्या रहा है हिस्ट्री
25-Dec-2025 05:14 PM
By First Bihar
PATNA: पटना के मनेर थाना क्षेत्र से एक बड़ी सनसनीखेज़ खबर सामने आ रही है। चाय बेचने के नाम पर करोड़ों की अवैध संपत्ति अर्जित करने वाले एक ड्रग्स तस्कर को पुलिस ने दबोचा है। पटना और मनेर थाने की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की है। पुलिस ने उसके परिवार के छह अन्य सदस्यों को भी हिरासत में लिया है। वही परिवार की महिलाओं से पूछताछ की जा रही है।
पटना एसएसपी कार्तिकेय एस शर्मा ने बताया कि चाय की दुकान के नाम पर मनेर में ड्रग्स की तस्करी की जा रही थी। पुलिस ने जब चाय दुकानदार के घर में छापेमारी की तब वहां से भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद किया गया। घर की तलाशी ली गयी तब वहां से 545 ग्राम स्मैक, 558 ग्राम चरस, एक देसी कट्टा, तीन कारतूस, पिस्टल का मैगजीन, 12 लाख 16 हजार कैश, शराब, 413 ग्राम चांदी, 24 ग्राम सोने के आभूषण, गाड़िया और बाइक बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि चाय की आड़ में काफी समय से ड्रग्स तस्करी का धंधा किया जा रहा था। जिसमें परिवार के लोग भी शामिल थे। ड्रग्स सप्लाई का नेटवर्क नेपाल तक फैला हुआ है। पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी चाय की दुकान चलाता था और इसी की आड़ में उसने अवैध संपत्ति अर्जित की है। इनके द्वारा अभी घर बनाया जा रहा है। पुलिस अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। एसएसपी ने कहा कि इनके तार नेपाल से भी जुड़ा हुआ हैं। ये लोग एक ही घर के परिवार है। ये लंबे समय से ड्रग्स का धंधा कर रहे थे। इनकी संपत्ति अब जब्त की जाएगी। विभिन्न राज्यों से इनका जुड़ाव है। पटना और मनेर में भी इनके सप्लायर है, ये ड्रग्स को पुड़िया में बनाकर सप्लाई किया करते थे जिसमें घर की महिलाएं भी शामिल थी।
घर की महिलाओं से पूछताछ की जा रही है, पकड़े गये सभी पुरुष है, सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं। शिवम और पियुष को भी पुलिस ने दबोचा है। अब पूरे ड्रग्स सप्लाई के नेटवर्क को ध्वस्त करने में पुलिस जुटी हुई है। इस नेटवर्क से जुड़े अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
पटना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मनेर थाना क्षेत्र में चाय की दुकान चलाने वाला व्यक्ति नेपाल के रास्ते अवैध तरीके से चरण की सप्लाई करवा रहा है। जांच में यह भी सामने आया है कि यह नेटवर्क अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैला हुआ है, जिसमें नेपाल बॉर्डर का इस्तेमाल किया जा रहा था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, ड्रग्स सप्लाई करने वाले अन्य तस्करों की पहचान कर ली गई है, जल्द ही सभी की गिरफ्तारी होगी। इस खुलासे के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
पटना से सूरज की रिपोर्ट
पटना में चाय बेचने वाला निकला ‘करोड़पति’! छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 12 लाख रुपये नकद, भारी मात्रा में आभूषण और अवैध कारोबार से जुड़े कई अहम सामान बरामद किए हैं।#PatnaNews #Chaiwala #Crorepati #PoliceRaid #IllegalBusiness #CashSeized #BiharCrime… pic.twitter.com/Ja0mqPbDDu
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) December 25, 2025