ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / bihar / patna-news / पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों...

पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम

पटना के दानापुर में वैष्णवी ज्वेलर्स से दिनदहाड़े 4 हथियारबंद बदमाशों ने लाखों के गहने लूट लिए। विरोध करने पर दुकानदार को घायल किया और फायरिंग कर फरार हो गए, CCTV फुटेज सामने आया।

31-Mar-2026 09:19 PM

By First Bihar

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर दानापुर थाना क्षेत्र के आरपीएस काली मंदिर रोड से आ रही है, जहां हथियारबंद अपराधियों ने वैष्णवी ज्वेलर्स को निशाना बना चार लाख के गहने लूट लिये और फायरिंग करते मौके से फरार हो गये। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसकी जांच में पुलिस जुट गयी है। बता दें कि इसी तरह की घटना झारखंड के जमशेदपुर में सामने आई है जहां ग्राहक बनकर घुसे बदमाशों ने दुकानदार को चकमा देकर 22 लाख के गहने ले भागे। 


बताया जाता है कि एक बाईक और स्कूटी पर आए चार अपराधियों ने लूट की इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है, अपराधियों की पहचान के बाद चारों को गिरफ्तार किया जाएगा। लूट की इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। 


ग्राहक बनकर घुसे, फिर शुरू की लूटपाट

दो बाइक पर सवार चार युवक ग्राहक बनकर दुकान में दाखिल हुए. इनमें दो ने हेलमेट और दो ने मास्क पहन रखा था. दुकान में घुसते ही बदमाशों ने हथियार निकाल लिए और लूटपाट शुरू कर दी. उन्होंने काउंटर का शीशा तोड़कर सोने के जेवरात लूटे और गोदरेज में रखे आभूषण भी अपने साथ ले गए. इसके अलावा करीब 5 हजार रुपये नकद भी लूट लिए.


विरोध करने पर दुकानदार को पीटा, फायरिंग कर भागे

लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने दुकानदार सुमन को पिस्तौल के बट से सिर पर मारकर घायल कर दिया. जाते-जाते अपराधियों ने दो राउंड फायरिंग की और आरपीएस इंजीनियरिंग कॉलेज की ओर फरार हो गए. घटना के समय दुकान में दो महिला ग्राहक भी मौजूद थीं, जिससे इलाके में और दहशत फैल गई. सभी बदमाश नकाब पहने हुए थे, जिससे उनकी पहचान मुश्किल हो रही है.


पुलिस जांच में जुटी, CCTV खंगाले जा रहे

घटना की सूचना मिलते ही रूपसपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, चार दिन पहले इसी इलाके से एक टाटा नेक्सन कार चोरी हुई थी. इस मामले में भी थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिससे इलाके में बढ़ते अपराध को लेकर चिंता बढ़ गई है. बताया जा रहा है कि घटना के वक्त सिटी एसपी पश्चिमी भानु प्रताप सिंह ढिबरा मोड़ एटीएम लूट की जांच में व्यस्त थे, उसी दौरान बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दे दिया.