मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
14-Mar-2026 03:33 PM
By First Bihar
PATNA: राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। गैस सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर नाराज लोगों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। गैस एजेंसी में ताला लटका देख स्थानीय लोगों ने बीच सड़क पर प्रदर्शन करते हुए यातायात बाधित कर दिया। यह मामला पीरबहोर थाना क्षेत्र के नया टोला स्थित गैस एजेंसी का है।
मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी पटना में गैस सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच लोगों की चिंता बढ़ गई है। इसी के चलते बड़ी संख्या में ग्राहक पीरबहोर थाना क्षेत्र के नया टोला स्थित इंडियन ओम साईं गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने के लिए पहुंच गए।
हालांकि जब लोगों ने एजेंसी पर ताला लटका देखा तो उनका गुस्सा भड़क उठा। देखते ही देखते मौके पर भीड़ बढ़ गई और आक्रोशित लोगों ने मुख्य सड़क पर उतरकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। गुस्साए लोगों ने नया टोला के बारी पथ मुख्य सड़क को जाम कर दिया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सड़क जाम होने से वहां वाहनों की लंबी कतार लग गई और राहगीरों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि उन्हें गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा है और एजेंसी बंद होने से उनकी परेशानी और बढ़ गई है। सड़क जाम की सूचना मिलते ही पीरबहोर और कदमकुआं थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पहले स्थिति का जायजा लिया और फिर लोगों को समझाने-बुझाने की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को शांत कराया और सड़क जाम हटवाया, जिसके बाद यातायात दोबारा सामान्य हो सका।
वहीं इस पूरे मामले पर एजेंसी मैनेजर सोनू कुमार ने बताया कि बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश में एलपीजी गैस सिलेंडर की आपूर्ति सामान्य रूप से चल रही है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अफवाहों के कारण घबराकर सिलेंडर का स्टॉक करने की कोशिश कर रहे हैं। मैनेजर के मुताबिक बड़ी संख्या में लोग एजेंसी पहुंच गए थे और जबरन सिलेंडर देने का दबाव बना रहे थे। किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए कुछ समय के लिए एजेंसी को बंद कर दिया गया था।
हालांकि पुलिस के पहुंचने के बाद स्थिति सामान्य हो गई और एजेंसी को दोबारा खोल दिया गया। इसके बाद ग्राहकों का केवाईसी और गैस सिलेंडर की डिलीवरी की प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी गई। फिलहाल पुलिस की मौजूदगी में हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं। लोगों को यह समझाया जा रहा है कि गैस की आपूर्ति सामान्य है, इसलिए घबराने या अनावश्यक रूप से सिलेंडर जमा करने की जरूरत नहीं है। हालांकि एजेंसी और पुलिस प्रशासन की पहल से स्थिति सामान्य हो गई है, लेकिन गैस सिलेंडर को लेकर फैली अफवाहों के कारण लोगों में चिंता जरूर देखने को मिल रही है।