लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी
12-Mar-2026 04:21 PM
By First Bihar
PATNA: इजरायल युद्ध के बीच एलपीजी गैस का संकट गहरा गया है। पटना में गैस सिलेंडर की कमी को लेकर छात्रों के बीच हाहाकार मचा हुआ है। सरकार का दावा है कि गैस का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी। लेकिन मुसल्लहपुर हाट में रहकर पढ़ाई करने वाले छात्रों की स्थिति इस दावे से बिल्कुल अलग नजर आ रही है।
छात्रों का कहना है कि उन्हें गैस नहीं मिल रही है, जिसके कारण खुद खाना बनाना मुश्किल हो गया है। कई छात्रों के गैस सिलेंडर खत्म हो चुके हैं और नया सिलेंडर भरवाने पर भी गैस उपलब्ध नहीं हो रहा है। आरोप है कि सरकार का दावा गलत है।
एक छात्र ने बताया कि पहले गैस 90 रुपये प्रति किलो मिलती थी, लेकिन कल 300 रुपये प्रति किलो तक मिल रही थी और आज तो वह भी उपलब्ध नहीं है। छात्रों का कहना है कि वे पढ़ाई करने आए हैं, राजनीति करने नहीं। होली के बाद लौटे तो गैस खत्म हो गई और अब उसे भरवाने में भारी परेशानी हो रही है।
छात्रों के अनुसार यह कोई अफवाह नहीं, बल्कि हकीकत है कि गैस नहीं मिल रही। कई छात्र ऐसे परिवारों से आते हैं जहां से उन्हें महीने में केवल 4 हजार रुपये खर्च के लिए मिलते हैं। ऐसे में 300 रुपये प्रति किलो गैस खरीदना उनके लिए बहुत मुश्किल हो गया है।
जमुई के रहने वाले विवेक ने बताया कि आज उनका गैस सिलेंडर खत्म हो गया। जब वह भरवाने गए तो पता चला कि गैस 300 रुपये प्रति किलो मिल रही है और इसके लिए लंबी लाइन में घंटों खड़ा होना पड़ रहा है।
स्थिति और भी गंभीर इसलिए हो गई है क्योंकि पटना में कॉमर्शियल गैस की सप्लाई भी प्रभावित हो गई है। इसके कारण होटलों और हॉस्टल में खाना बनना बंद हो गया है और छात्रों के सामने खाने की समस्या खड़ी हो गई है। कई जगह चाय की कीमत भी बढ़ा दी गई है।
छात्रों का कहना है कि बिना खाना खाए पढ़ाई करना बहुत मुश्किल हो रहा है। कई छात्र फिलहाल भूंजा, सत्तू और चूड़ा खाकर गुजारा कर रहे हैं। उनका कहना है कि अगर यही स्थिति रही तो घर लौटने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं बचेगा।