ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल बिना ऐप के चलेगा Amazon का नया स्मार्टफोन? Alexa के दम पर Apple-Samsung को देगा टक्कर, जानिए Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत सहरसा में 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, निर्दोषों को फंसाने और FIR में हेरफेर का आरोप बिहार में बड़ी वारदात: लूटपाट के दौरान चाकू मारकर युवक की हत्या, पुलिस ने 5 आरोपियों को पकड़ा Bihar Crime News: घर के बाहर खड़े युवक की गोली मारकर हत्या, अवैध संबंध के चक्कर में चली गई जान शादी के 4 महीने बाद नर्स की संदिग्ध मौत, पति पर जहरीला इंजेक्शन देकर हत्या का आरोप पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल

Home / bihar / patna-news / Patna Traffic: यदि आपको भी जाना है गाँधी मैदान तो ध्यान दें...

Patna Traffic: यदि आपको भी जाना है गाँधी मैदान तो ध्यान दें ...; इन रास्तों पर नहीं मिलेंगी ऑटो-बसें; सरकार ने जारी किया आदेश

Patna Traffic: पटना में गांधी मैदान में आयोजित सरस मेला के दौरान शहर में ट्रैफिक व्यवस्था में चार दिनों के लिए विशेष बदलाव किए गए हैं। यातायात पुलिस ने यह कदम भारी भीड़ और जाम की संभावना को ध्यान में रखते हुए उठाया है।

20-Dec-2025 08:30 AM

By First Bihar

Patna Traffic: पटना में गांधी मैदान में आयोजित सरस मेला के दौरान शहर में ट्रैफिक व्यवस्था में चार दिनों के लिए विशेष बदलाव किए गए हैं। यातायात पुलिस ने यह कदम भारी भीड़ और जाम की संभावना को ध्यान में रखते हुए उठाया है। ट्रैफिक प्लान 20 और 21 दिसंबर तथा 27 और 28 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से रात 8 बजे तक प्रभावी रहेगा।


इस दौरान गांधी मैदान और आसपास के क्षेत्रों में आने-जाने वाली गाड़ियों के परिचालन में कई जरूरी बदलाव किए गए हैं। अशोक राजपथ से गांधी मैदान की ओर आने वाली तीन-पहिया गाड़ियों को डबल डेकर के पास ही वापस मोड़ दिया जाएगा। किसी भी स्थिति में करगिल चौक पर ऑटो या ई-रिक्शा को रुकने की अनुमति नहीं होगी।


वैकल्पिक रूट की व्यवस्था भी की गई है। कारगिल चौक की ओर से आने वाली सभी बसें एग्जीबिशन रोड से होकर चलेंगी, जिससे मुख्य चौराहे पर भीड़ और जाम की स्थिति को कम किया जा सकेगा। वहीं, कारगिल चौक से जंक्शन की ओर जाने वाले ऑटो और ई-रिक्शा रामगुलाम चौक से एग्जीबिशन रोड या एसपी वर्मा रोड होते हुए बुद्ध मार्ग के रास्ते जंक्शन पहुंचेंगे। इसके अलावा, जेपी गोलंबर से छज्जूबाग की तरफ ऑटो और ई-रिक्शा का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा।


गंगा पथ की ओर से आने वाली गाड़ियों को चिल्ड्रेन पार्क से करगिल चौक की ओर वन-वे में चलाया जाएगा, जबकि कारगिल चौक से चिल्ड्रेन पार्क की ओर गाड़ियों के प्रवेश पर रोक रहेगी। यह व्यवस्था मेला क्षेत्र में भीड़ को नियंत्रित करने और यातायात के सुचारू संचालन के लिए की गई है।


गांधी मैदान में पार्किंग की सुविधा भी विशेष रूप से तय की गई है। मेले में आने वाले लोग गेट नंबर-12 से प्रवेश कर गेट नंबर-10 के सामने निर्धारित खाली जगह में अपनी गाड़ियां पार्क कर सकते हैं। वापसी में गाड़ियां गेट नंबर-10 से बाहर निकलेंगी। गांधी मैदान के चारों तरफ अन्य पार्किंग पर पूरी तरह रोक रहेगी। इसके अलावा, दोपहर 12 बजे से रात 8 बजे तक गांधी मैदान और आस-पास की सड़कों पर ठेला और फुटपाथ दुकानदारों की एंट्री भी प्रतिबंधित रहेगी।


यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित रूट और पार्किंग नियमों का पालन करें। उन्होंने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, पुलिस ने लोगों को सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने और समय पर घर से निकलने की सलाह दी है, ताकि मेला के दौरान यातायात व्यवस्थित और सुरक्षित बना रहे।