बिहार में सियासी उलटफेर के बीच BJP दफ्तर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, थोड़ी देर में राज्यसभा के लिए करेंगे नामांकन बिहार में सियासी उलटफेर के बीच BJP दफ्तर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, थोड़ी देर में राज्यसभा के लिए करेंगे नामांकन BIHAR NEWS : थोड़ी देर में अमित शाह पहुंचेगे पटना, नीतीश कुमार और नितिन नबीन समेत NDA कैंडिडेट के नामांकन में होंगे शामिल; नई सरकार का चेहरा भी होगा क्लियर Nitish Kumar: मुख्यमंत्री आवास के बाहर बेकाबू हुए JDU कार्यकर्ता, जान बचाकर भागे बीजेपी कोटे के मंत्री; MLC की गाड़ी को भी घेरा Nitish Kumar: मुख्यमंत्री आवास के बाहर बेकाबू हुए JDU कार्यकर्ता, जान बचाकर भागे बीजेपी कोटे के मंत्री; MLC की गाड़ी को भी घेरा BIHAR NEWS : क्या सच में नाराज हैं निशांत ? CM आवास पहुंचे ललन सिंह, नई सरकार में नीतीश कुमार के बेटे को मिल रही यह जिम्मेदारी बिहार में होली के बाद खूनी खेल: जमीनी विवाद में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर BIHAR NEWS : नीतीश कुमार का राज्यसभा जाना तय, नामांकन से पहले कटी NR रसीद, रामनाथ ठाकुर का भी नाम शामिल बिहार में राजद विधायक के चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या की आशंका से इलाके में हड़कंप राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका
12-Jan-2026 12:12 PM
By First Bihar
Bihar News : पटना के गांधी मैदान में 26 जनवरी को आयोजित होने वाले मुख्य राजकीय गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। इस बार समारोह में कुल 13 झांकियां प्रदर्शित की जाएंगी, जो बिहार की सांस्कृतिक, धार्मिक, विकासात्मक और सामाजिक उपलब्धियों को जीवंत रूप में प्रस्तुत करेंगी।
सबसे आकर्षक झांकी सीतामढ़ी के मां सीता की जन्मस्थली पुनौराधाम मंदिर की होगी। इसे सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने पर करीब 882 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। यह झांकी राज्य की आध्यात्मिक पहचान को राष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित करेगी और धार्मिक पर्यटन को नई दिशा देने का संदेश देगी।
परिवहन विभाग की झांकी ‘नारी शक्ति, राष्ट्र शक्ति’ की भावना को जीवंत करेगी। इसमें महिलाएं पिंक बस चलाती हुई नजर आएंगी, जो महिला सशक्तिकरण और रोजगार के क्षेत्र में बिहार सरकार की पहल को दर्शाएगी। कला एवं संस्कृति विभाग की झांकी ‘परंपरा से संरक्षण तक, कलाकारों की सतत यात्रा’ बिहार की लोक संस्कृति और कलाकारों के संरक्षण की कहानी पेश करेगी।
विकास और आत्मनिर्भर बिहार के विजन को भी झांकियों में दर्शाया जाएगा। विधि विभाग स्वच्छ पर्यावरण का संदेश देगा, ऊर्जा विभाग की झांकी हरित ऊर्जा और आत्मनिर्भरता को दिखाएगी। सहकारिता विभाग की झांकी ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने की सरकारी पहलों को उजागर करेगी। शिक्षा विभाग की झांकी सुरक्षित विद्यालय और उन्नत शिक्षा का संदेश देगी, जबकि उद्योग विभाग ‘समृद्ध उद्योग, सशक्त बिहार’ को प्रदर्शित करेगा। मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग की झांकी समाज में नशामुक्ति का संदेश लेकर आएगी।
गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल भी गांधी मैदान में शुरू हो चुकी है। कड़ाके की ठंड और घने कुहासे के बीच जवानों में जोश और अनुशासन देखने को मिल रहा है। परेड में बिहार पुलिस की पुरुष और महिला बटालियन के साथ-साथ पैरामिलिट्री फोर्स की 20 टुकड़ियां शामिल होंगी। 24 जनवरी को फुल ड्रेस रिहर्सल होगी।
इस बार का समारोह गांधी मैदान को बिहार की संस्कृति, आस्था, विकास और सुरक्षा का भव्य मंच बनाएगा। झांकियों और परेड के माध्यम से राज्य अपनी उपलब्धियों और भविष्य के विजन को पूरे देश के सामने प्रभावी ढंग से पेश करेगा।