बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
22-Aug-2025 10:45 PM
By First Bihar
PATNA: पत्नी से चल रहे विवाद के दौरान युवक अचानक गायब हो गया और अपहरण का नाटक किया। कोर्ट केस से बचने के लिए वो हरियाणा में अपने ममेरे भाई के घर पर छिपा हुआ था। लेकिन पुलिस को जब इस बात का पता चला तब पटना पुलिस हरियाणा गई और वहां से उसे गिरफ्तार किया।
पालीगंज थाना क्षेत्र के दहिया गांव निवासी कुंदन कुमार ने पत्नी से विवाद के चलते खुद के अपहरण की झूठी कहानी रच दी। जनवरी 2025 में कुंदन के भाई ने स्थानीय थाने में उसके अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी, जिसमें कुंदन की पत्नी और सास-ससुर पर शक जताया गया था।
जांच के दौरान पुलिस को उसके मोबाइल की लोकेशन गांव के ही खेत में मिली, जिससे मामला संदिग्ध लगा। इसके बाद पियरपुरा थाना अध्यक्ष रंजन कुमार के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया। तकनीकी निगरानी और गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने कुंदन को हरियाणा में उसके ममेरे भाई जयप्रकाश के घर से बरामद कर लिया।
पूछताछ में कुंदन ने स्वीकार किया कि वह जनवरी से ही हरियाणा में छिपा था और अदालत में चल रहे पारिवारिक विवाद से बचने के लिए यह पूरा नाटक रचा था। जानकारी के अनुसार, जहानाबाद कोर्ट में कुंदन और उसकी पत्नी के बीच 2023 से पारिवारिक विवाद का केस चल रहा था, जिसमें कोर्ट का फैसला आने वाला था। कोर्ट की कार्रवाई से बचने के लिए उसने अपने परिजनों के साथ मिलकर खुद के अपहरण की झूठी साजिश रच डाली।
पटना पश्चिम सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि कुंदन को न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा और उसका बयान दर्ज करने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...