Patna News: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है, जहां एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। घटना गांधी मैदान थाना क्षेत्र के एग्जीबिशन रोड की है, जहां बीच सड़क पर एक चलती बाइक अचानक आग के गोले में तब्दील हो गई।



बताया जा रहा है कि बाइक में अचानक आग लगने के बाद चालक ने किसी तरह बाइक से कूदकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते आग ने पूरी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।



एहतियातन अग्निशमन विभाग, पटना को घटना की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पा लिया। हालांकि, बाइक में आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है।



आग बुझने के बाद बीच सड़क पर जली हुई बाइक को हटाने का काम किया जा रहा है, ताकि यातायात को सामान्य किया जा सके।