बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
17-Aug-2025 06:46 PM
By First Bihar
PATNA: अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पटना पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इस बार पटना सिटी से अनीसाबाद आ रहे दो स्मैक तस्कर को पुलिस को दबोचा है। इनके पास से 100 पुड़िया स्मैक बरामद किया गया है। बता दें कि बिहार में 9 साल से पूर्ण रूप से शराबबंदी लागू है। शराब पीना और बेचना मना है। बिहार में शराब बंद होने के बाद लोग गांजा और स्मैक सहित सुखा नशा करने के आदि हो गये हैं। पटना का कोई ऐसा इलाका नहीं होगा जहां आपकों स्मेकियर ना मिले। जब इनके पास स्मैक पीने के लिए पैसे नहीं होते हैं तब ये लोग चोरी और डकैती की घटनाओं को बेखौफ अंजाम देते हैं। इन लोगों के निशाने पर बंद घर होता है।
पटना के बेऊर थाने की पुलिस को 16.08.2025 को एक गुप्त सूचना मिली थी कि एक बाइक पर सवार 02 लोग भारी मात्रा में स्मैक लेकर पटनासिटी से गर्दनीबाग होते हुए अनीसाबाद की तरफ आने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस दशरथा मोड़ पर पहुंची जहां वाहनों की जांच शुरू की गयी। इसी क्रम में सिपारा से आ रहे एक बाइक पर सवार 02 युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। युवकों को भागते देख पुलिस ने पीछा किया और दौड़कर दोनों बदमाशों को पकड़ लिया। जब पुलिस ने दोनों की तलाशी ली तब एक युवक के पास से 100 पुड़िया (46 ग्राम) स्मैक बरामद किया गया। वही दूसरे युवक के पास से 01 मोबाइल बरामद किया गया। दोनों युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बाइक को भी जब्त किया है।
गिरफ्तार स्मैक तस्करों की पहचान
1. सुधीर कुमार उम्र 20 वर्ष, पिता स्व० देवेन्द्र रास, साकिन- किला घाट थाना- चौक
2. कर्ण कुमार, उम्र 24 वर्ष, पिता ओमप्रकाश साव, साकिन- पिर दमारिया थाना मालसलामी दोनों जिला - पटना।
बरामदगी :-
1. 100 पुड़िया (46 ग्राम) स्मैक
2. मोटरसाइकिल -01
3. मोबाइल फोन -01
पटना से सूरज की रिपोर्ट
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...