UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती आकांक्षा सिंह ने UPSC परीक्षा में लहराया परचम, 301वां स्थान हासिल कर बनीं IAS अधिकारी UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती आकांक्षा सिंह ने UPSC परीक्षा में लहराया परचम, 301वां स्थान हासिल कर बनीं IAS अधिकारी UPSC Result: पिता इंस्पेक्टर और बेटी बनी IPS अधिकारी, बिहार की रुचि सिंह ने UPSC परीक्षा में हासिल किया 171वीं रैंक बिहार के लाल ने किया कमाल: UPSC परीक्षा में मिली सफलता, बनेंगे IAS ऑफिसर UPSC परीक्षा में बिहार के लाल राघव झुनझुनवाला ने किया कमाल, पूरे देश में हासिल किया चौथा स्थान Bihar police : इनकम का हिसाब दो वरना ...! गृह विभाग ने अपने 9 अफसरों को भेजा नोटिस; हर हाल में इस डेट तक देना होगा ब्यौरा प्रभात रंजन हॉस्पिटल के पास चोरी, डॉक्टर के घर से करोड़ों रुपए उड़ा ले गए चोर; इलाके में मचा हडकंप Bihar Land Scam: बिहार में गैरमजरूआ जमीन को रैयती बनाकर नामांतरण का खेल, पूर्व CO समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar Land Scam: बिहार में गैरमजरूआ जमीन को रैयती बनाकर नामांतरण का खेल, पूर्व CO समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम घोषित, जानिए कौन हैं अनुज अग्निहोत्री; देश भर में हासिल किया पहला स्थान
09-Jun-2025 07:34 AM
By First Bihar
Patna News: बिहार की राजधानी पटना के अशोक राजपथ पर बने बिहार के पहले डबल डेकर फ्लाईओवर पर अब गाड़ियां दौड़ने को तैयार हैं। 11 जून से यह फ्लाईओवर आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। अत्यधिक भीड़भाड़ वाले इस मार्ग पर यातायात को सुगम बनाने और रोजाना लगने वाले जाम से निजात दिलाने के उद्देश्य से इस अत्याधुनिक पुल का निर्माण किया गया है।
यब डबल डेकर पुल कारगिल चौक से साइंस कॉलेज तक बनाया गया है। साथ ही इसकी कुल लंबाई 2.2 किलोमीटर है। इस पुल का पहला तल 1.5 किमी (पटना कॉलेज से बीएन कॉलेज तक), दूसरा तल 2.2 किमी (कारगिल चौक से साइंस कॉलेज तक) है। चौड़ाई 8.5 मीटर कैरिजवे है। वहीं, इसका निर्माण लागत ₹422 करोड़ है।
इस फ्लाईओवर का ऊपरी तल गांधी मैदान से साइंस कॉलेज की ओर जाने वाले यातायात के लिए है, जबकि निचला तल पटना कॉलेज से गांधी मैदान की दिशा में आने वाले वाहनों के लिए होगा। इससे दोनों दिशाओं में यातायात का बहाव सुचारु रहेगा।
पुल के पहले तल पर दो और दूसरे पर तीन संपर्क पथ का निर्माण प्रस्तावित है, जिससे आसपास के क्षेत्र जैसे पीएमसीएच, साइंस कॉलेज, पटना यूनिवर्सिटी और हाई कोर्ट जैसी जगहों से कनेक्टिविटी बेहतर होगी। इसके अलावा, साइंस कॉलेज के पास मेट्रो परियोजना के तहत विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन के लिए लिफ्ट पीट का निर्माण भी किया जा रहा है।
इस फ्लाईओवर के चालू होने से अशोक राजपथ पर लगने वाले जाम से राहत मिलेगी। इसका सीधा लाभ छात्रों, मरीजों, व्यवसायियों और आम नागरिकों को मिलेगा। खासकर पीएमसीएच और पटना विश्वविद्यालय जैसे संस्थानों के पास स्थित यह फ्लाईओवर एक मील का पत्थर साबित होगा। पटना के अलावा राज्य के अन्य शहरों में भी यातायात सुधार के प्रयास किए जा रहे हैं। छपरा में भी एक और डबल डेकर पुल का निर्माण प्रगति पर है, जिससे वहां के यातायात ढांचे को नया रूप मिलेगा।