पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त
18-Dec-2025 06:13 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं, यही कारण है कि एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। इस बार अपराधियों ने राजधानी पटना के राममकृष्णा नगर थाना क्षेत्र के नयाचक गोलकी मोड़ (कौटिल्या नगर) खेमनीचक में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। जहां पलक झपकते ही बदमाशों ने घर के बाहर से स्कूटी चुरा लिया और मौके से फरार हो गये। बदमाशों की तस्वीर वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी है, जिसके आधार पर पुलिस अपराधियों की पहचान में जुटी है।
चोरी की यह घटना 15 दिसंबर शाम 3 से 5 बजे के बीच हुई। इस संबंध में खेमनीचक निवासी राजकुमार प्रसाद के पुत्र सुबोध कुमार ने रामकृष्णा नगर थाने में स्कूटी चोरी की शिकायत दर्ज करायी है और कार्रवाई की मांग की है। सुबोध कुमार ने पुलिस को बताया कि जब वो 15 दिसंबर की शाम 5 बजे के बाद घर से बाहर निकले तो स्कूटी गायब मिला। उन्होंने पूरी इलाके में स्कूटी खोजा लेकिन कही पता नहीं चल सका। जब पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे को देखा तो उसमें शाम के 4 बजकर 15 मिनट पर स्कूटी लेकर जाते एक व्यक्ति नजर आया।
स्कूटी में गाड़ी का ऑरिजनल पेपर भी था। गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर BR01/JP2302 और केस नंबर 1093/25 जो 16 दिसंबर को रामकृष्णा नगर थाने में दर्ज करायी गयी है। शिकायतकर्ता सुबोध कुमार ने पुलिस को बताया कि स्कूटी उनका नहीं था। स्कूटी के मालिक उनके साले हैं। जो रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र के खेमनीचक पश्चिमी लक्ष्मीनगर निवासी स्वर्गीय अर्जुन प्रसाद सिंह के पुत्र अंकित कुमार हैं, जो रिश्ते में मेरे साले लगते हैं।
अंकित कुमार की स्कूटी से मुझे जरूरी काम से जाना था इसलिए उसे मैं अपने घर के बाहर लगा रखा था। जहां से उसे चुरा लिया गया है। सुबोध कुमार ने पुलिस से इस संबंध में कार्रवाई करने की मांग की है। थाने में स्कूटी चोरी की शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। इलाके में लगे सीसीटीवी को फिलहाल पुलिस खंगालने में लगी है।
दिनदहाड़े घर के पास से स्कूटी चोरी की घटना से इलाके के लोग भी हैरत में हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में चोरी और आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। दिनदहाड़े इस तरह की वारदात से लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। लोगों ने पुलिस प्रशासन से इलाके में गश्ती बढ़ाने और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।