शराबबंदी वाले बिहार में होली की तैयारी में जुटे माफिया: गिट्टी लदे हाईवा से 50 लाख की शराब बरामद हड़ताल खत्म करने की अपील, विजय कुमार सिन्हा ने राजस्व विभाग के कर्मचारियों से कहा..पहले काम पर लौटें, तब मांगों पर किया जाएगा विचार Bihar News: बिहार के 50 हजार रिटायर शिक्षकों की पेंशन पर संकट, सामने आई यह बड़ी वजह Bihar News: बिहार के 50 हजार रिटायर शिक्षकों की पेंशन पर संकट, सामने आई यह बड़ी वजह Crime News: मुजफ्फरपुर ड्रम हत्याकांड, 5 साल पहले युवक ने बेरहमी से की थी गर्लफ्रेंड की हत्या, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा Bihar News: मंत्री की एस्कॉर्ट गाड़ी ने दो मैट्रिक छात्रों को उड़ाया, दोनो गंभीर रूप से घायल; एक DMCH रेफर Bihar News: मंत्री की एस्कॉर्ट गाड़ी ने दो मैट्रिक छात्रों को उड़ाया, दोनो गंभीर रूप से घायल; एक DMCH रेफर गोपालगंज में शॉर्ट सर्किट से डीजल गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान Bihar Rail Project: बिहार के इस अहम रेल परियोजना की सभी प्रक्रियाएं पूरी, एक साल में भूमि अधिग्रहण का लक्ष्य Bihar Rail Project: बिहार के इस अहम रेल परियोजना की सभी प्रक्रियाएं पूरी, एक साल में भूमि अधिग्रहण का लक्ष्य
23-Feb-2026 06:01 PM
By First Bihar
Patna News: बिहार की राजधानी पटना के डाकबंगला चौराहा पर सोमवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दफादार-चौकीदार संघ के प्रदर्शन ने अचानक उग्र रूप ले लिया। प्रदर्शनकारियों द्वारा बैरिकेडिंग हटाने की कोशिश के बाद पुलिस ने स्थिति को काबू में करने के लिए लाठीचार्ज किया। इस कार्रवाई में एक प्रदर्शनकारी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मांगों के समर्थन में निकला जुलूस
दफादार-चौकीदार संघ ने पहले ही अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन का ऐलान किया था। तय कार्यक्रम के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने कारगिल चौक से जुलूस की शुरुआत की। बड़ी संख्या में दफादार और चौकीदार एकत्र हुए और अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए आगे बढ़े।
जुलूस कारगिल चौक से होते हुए जेपी गोलंबर पहुंचा और वहां से डाकबंगला चौराहे की ओर कूच किया। संभावित भीड़ को देखते हुए पुलिस ने पहले से ही चौराहे पर बैरिकेडिंग कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर रखी थी।
बैरिकेडिंग हटाने की कोशिश, हालात बेकाबू
डाकबंगला चौराहे पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोका। इसी दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग हटाने की कोशिश की, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस ने पहले लाउडस्पीकर के माध्यम से चेतावनी दी और भीड़ को शांतिपूर्वक पीछे हटने का निर्देश दिया।
हालांकि, जब प्रदर्शनकारी पीछे नहीं हटे और बैरिकेडिंग पर दबाव बढ़ता गया, तब पुलिस ने लाठीचार्ज शुरू कर दिया। अचानक हुई इस कार्रवाई से मौके पर भगदड़ मच गई। कई लोग जान बचाकर इधर-उधर भागते नजर आए, जबकि सड़क पर जूते-चप्पल बिखरे दिखाई दिए।
एक प्रदर्शनकारी गंभीर रूप से जख्मी
लाठीचार्ज के दौरान कई लोगों को हल्की चोटें आईं, लेकिन प्रभु चौकीदार नामक एक प्रदर्शनकारी को गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
क्या है प्रदर्शन की मुख्य मांग?
यह प्रदर्शन सेवानिवृत्त दफादार और चौकीदारों के बैनर तले आयोजित किया गया था। उनकी मुख्य मांग है कि रिटायरमेंट के बाद उनके आश्रितों को दफादार और चौकीदार के पद पर नियुक्ति दी जाए। संघ का कहना है कि वर्षों तक सेवा देने वाले कर्मचारियों के परिवारों को रोजगार का अवसर मिलना चाहिए।
यातायात हुआ प्रभावित
घटना के कारण डाकबंगला चौराहा और आसपास के इलाकों में कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। बाद में पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर ट्रैफिक सामान्य कराया।