Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए..
09-Mar-2026 02:58 PM
By First Bihar
PATNA:बिहार में एक साथ तीन जिलों के सिविल कोर्ट को असामाजिक तत्वों ने बम से उड़ाने की धमकी दी है। पटना सिविल को एक महीने में तीसरी बार बम से उड़ाने की धमकी दी गयी है। इस बार भी धमकीभरा ई-मेल भेजा गया है। जिससे पटना सिविल कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गयी। वही बेगूसराय और खगड़िया सिविल कोर्ट को भी धमकीभरा ई-मेल आया है। जिसके बाद सुरक्षा बढ़ा दी गयी है।
पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की जो धमकी दी गयी है। उसमें यह दावा किया गया है कि पटना सिविल कोर्ट परिसर और जज साहब के चैंबर में सायनाइड गैस से भरा 14 बम रखा गया है। जो सोमवार 9 मार्च को दोपहर एक बजे से पहले फट जाएगा। मेल में कोर्ट परिसर को खाली कराने की धमकी दी गयी है। बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पूरे कोर्ट परिसर को खाली कराया गया। कोर्ट परिसर में आने वाले लोगों की जांच की जा रही है। कोर्ट परिसर के भीतर चेहरे पर मास्क लगाकर जाने पर रोक लगाई गयी है।
एक-एक गाड़ियों और लोगों की जांच की जा रही है। कोर्ट परिसर में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गये हैं। बता दें कि इससे पहले भी कई बार इस तरह की धमकी मिल चुकी है। पहले आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी मिली थी इस बार सायनाइड गैस से भरे बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस महीने यह तीसरी बार धमकी पटना सिविल कोर्ट को उड़ाने के लिए मिली है। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। धमकी मिलने के बाद पुलिस, डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते ने पूरे कोर्ट परिसर में सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
वही खगड़िया व्यवहार न्यायालय परिसर में बम होने की सूचना ई-मेल के माध्यम से सोमवार को आया है। यह मेल व्यवहार न्यायालय के एक सीनियर अधिकारी को आया है। जिसके बाद से हड़कंप मच गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने कोर्ट परिसर को खाली करा दिया। बम निरोधक दस्ता बम की तलाश में जुट गई है लेकिन अब तक कोर्ट परिसर में कुछ भी नहीं मिला है।
मौके पर पहुंचे सदर SDPO मुकुल कुमार रंजन ने कहा कि पुलिस को सूचना मिली कि कोर्ट परिसर में संदिग्ध वस्तु है।जिसके बाद बम निरोधक दस्ता को बुलाकर जांच पड़ताल की जा रही है।वहीं खगड़िया कोर्ट के सीनियर अधिवक्ता ने कहा कि कोर्ट के बड़े पद पर बैठे एक व्यक्ति को उनके ई मेल आईडी पर एक मेल आया है।जिसमें कोर्टजा परिसर में बम होने की बात कही गई है। एहतियातन कदम उठाए उठाए जा रहे हैं, ताकि किसी तरह की कोई अनहोनी ना हो।