BIHAR NEWS : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की चुप्पी, बोले- बिहार का मेरे जीवन में अलग स्थान BIHAR NEWS : नीतीश के राज्यसभा जाने के सवाल पर ललन सिंह ... मेरे चाहने से कुछ नहीं होगा ...फैसला उनका, पार्टी भी उनकी ही बनाई हुई Bihar News : NH-27 पर सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत Nitish Kumar : पटना में बढ़ा सियासी तापमान: नीतीश के समर्थन में सड़क पर JDU कार्यकर्ता, पुलिस छावनी बना CM हाउस BIHAR NEWS : 'अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया तो...', CM आवास के पास पहुंचे JDU कार्यकर्त्ता बोले ....कोई दो तीन लोग कैसे कुछ भी तय कर सकता है Bihar Politics : नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में कैसे बदलेंगे पावर समीकरण? किसका क्या होगा रोल Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री तय? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत Bihar Politics : बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे, निशांत ज्वाइन करेंगे JDU; भाजपा से इनके मुख्यमंत्री बनने की चर्चा तेज; थोड़ी देर में शुरू होगी बैठक Bihar News: राज्यसभा चुनाव नामांकन के बीच विधान परिषद की सीटों को लेकर भी चर्चा तेज, जानिए क्या है यहां का समीकरण Bihar politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर “होली का मजाक”! केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले - नीतीश जी मुख्यमंत्री हैं
14-Jan-2026 03:37 PM
By First Bihar
PATNA: सम्राट चौधरी जब बिहार के गृह मंत्री बने थे, तब यह चर्चा होने लगी थी कि बिहार में अब आपराधिक वारदातें कम होगी लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। बिहार में अपराधियोंं का मनोबल आज भी सातवें आसमान पर है। ताजा मामला राजधानी पटना का है जहां चाय और सिगरेट के लिए दिनदहाड़े एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गयी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पटना में अपराधियों ने दिनदहाड़े बीच सड़क एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। कंकड़बाग थाना क्षेत्र के लोहियानगर इलाके में नेक्टर हॉस्पिटल के पास 22 वर्षीय गौरव कुमार की गला रेतकर और चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान गौरव के रूप में हुई है जो बीए पार्ट-1 का छात्र था।
बदमाशों ने पहले गौरव को सड़क पर दौड़ाया, फिर उसे जमीन पर पटक दिया और इसके बाद चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सरेआम हुई इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। गौरव मूल रूप से लखीसराय जिले के बड़हिया थाना क्षेत्र के रामनगर हृदनबिगहा गांव का रहने वाला था। उसके पिता पटना में कारोबार करते हैं और गौरव कुछ समय पहले ही गांव से पटना आया हुआ था।
मामूली विवाद से शुरू हुई खूनी वारदात
मृतक के भाई सौरव ने बताया कि मंगलवार की शाम MIG पार्क में गौरव ने एक युवक को चाय-सिगरेट लाने के लिए 200 रुपये दिए थे। युवक द्वारा रुपये नहीं लौटाने पर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर कुछ लड़कों ने गौरव को घेरकर पीटना शुरू कर दिया।
मारपीट के बाद गौरव लोहियानगर स्थित रानी स्टील शटर की दुकान पर आया और घटना की जानकारी अपने भाई को दी। परिजनों ने उसका इलाज कराया, लेकिन कुछ देर बाद उन्होंने देखा कि कुछ युवक दुकान और आसपास की रेकी कर रहे हैं।
हथियारों से लैस होकर पहुंचे बदमाश
सौरव के अनुसार, बुधवार की सुबह 15 से 20 की संख्या में बदमाश स्टिक, फाइटर और चाकू लेकर दुकान पर पहुंचे। बदमाशों ने दुकान के गेट पर ही गौरव पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए परिजनों पर भी हमला किया गया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल गौरव को तुरंत नेक्टर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने के बाद कंकड़बाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं। पुलिस का दावा है कि हत्या में शामिल चार को हिरासत में लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।