Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी राज्यपालों का बड़ा फेरबदल: नंद किशोर यादव नागालैंड के गवर्नर, सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह
06-Sep-2025 07:28 AM
By First Bihar
Patna News: बिहार की राजधानी पटना से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एसके पुरी पुलिस ने क्षेत्र के दवा दुकानदार की चेन झपटने वाले एक बदमाश को गिरफ्तार किया है, लेकिन चौकाने वाल बात यह है कि आरोपी की 3 गर्लफ्रेंड हैं। वह संतोष प्रेमिका पर खर्च करने के लिए चेन झपटमारी करता था। उसकी पहचान मूल रूप से मसौढ़ी निवासी संतोष कुमार के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, पटना में वह गोला रोड में किराए के मकान में रहता था। उस पर एसके पुरी सहित कई थानों में करीब डेढ़ दर्जन केस दर्ज हैं और वह सचिवालय इलाके में चेन झपटमारी में पहले जेल भी जा चुका है। वहीं, थानेदार का कहना है कि पुलिस अब आरोपी के साथी की तलाश में छापे मार रही है। एसके पुरी थाने के शिवपुरी मोड़ के पास बीते 2 सितंबर को बाइक सवार दो बदमाशों ने दवा कारोबारी की चेन झपट ली थी।
इस घटना के बाद केस दर्ज कर पुलिस ने घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की तस्वीर निकाली। छानबीन में एक आरोपी की पहचान गोला रोड निवासी संतोष कुमार के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने गुरुवार रात आरोपी को उसके कमरे से धर दबोचा। हालांकि उसके साथी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका।
पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी की तीन-तीन प्रेमिका है, जिसके लिए वह गैर कानूनी काम करता था। वह उन पर खर्च करने के लिए चेन झपटमारी करता था। बता दें कि इस घटना से पहले कंकड़बाग, पत्रकार नगर, बुद्धा कॉलोनी, सचिवालय और कोतवाली थाना क्षेत्र में चेन झपटमारी की कई वारदात को अंजाम दे चुका है। पुलिम ने बताया कि पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेजा जा चुका है।