25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
02-Feb-2025 01:39 PM
By First Bihar
Road Accident in bihar : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की सड़क हादसे में जान जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से निकल कर सामने आ रहा है। जहां तेज रफ्तार बोलेरो ईंटों के ढेर से टकरायी और दो लोगों की मौत हो गई। इस हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, पटना जिले के पालीगंज में एक तेज रफ्तार बोलेरो के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। यह घटना पाली-अरवल SH-2 मार्ग पर बीबीपुर गांव के पास हुई। यहां बोलेरो सड़क किनारे रखे ईंटों के ढेर से टकराकर पलट गई। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है।
बताया जा रहा है कि, बोलेरो में सवार चारों युवक महाबलीपुर गांव के रहने वाले थे और पटना जा रहे थे। मृतकों की पहचान राजेश कुमार और रितेश कुमार के रूप में हुई है। घायलों को पटना एम्स में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है। इसी बीच, एम्स अस्पताल में इलाज के दौरान एक अन्य युवक, रितेश कुमार, की भी मृत्यु हो गई।
इधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बोलेरो की गति काफी तेज थी और चालक को अंधेरे में ईंटों का ढेर दिखाई नहीं दिया। आधी रात के अंधकार में एक तेज गति से चल रही बुल्लोर ने सड़क के किनारे रखी ईंटों की ढेर से टकराकर पलटी खा ली। इस भयानक और दुखद सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई।